फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Passengers will not board special trains on general tickets

जनरल टिकट पर स्पेशल ट्रेन में सफर नहीं कर पाएंगे यात्री

Sat, 03 Oct 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Passengers will not board special trains on general tickets
जनरल टिकट पर स्पेशल ट्रेन में सफर नहीं कर पाएंगे यात्री
विज्ञापन

शामली। उदयपुर से चलकर दिल्ली होती हरिद्वार जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस निर्धारित समय से पहले शामली रेलवे स्टेशन पहुंच गई। 32 मिनट शामली रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद हरिद्वार के लिए रवाना हुई। इस स्पेशल ट्रेन में सीट का आरक्षण कराए बगैर कोई भी सवारी सफर नहीं कर पाएगी। उदयपुर- अजमेर हरिद्वार स्पेशल ट्रेेन में यात्रा करने वाली सवारी को सीट का आरक्षण कराना पड़ेगा।
कोरोना काल में बंद चल रही स्पेशल ट्रेनों में दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे खंड पर उत्तर रेलवे ने उदयपुर- अजमेर, हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन केेेेेेेेेेेेेेेेे सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, रविवार, मंगलवार को संचालन की अनुमति दी थी। बृहस्पतिवार की शाम उदयपुर से चलकर अजमेर, दिल्ली के रास्ते होकर हरिद्वार जाने वाली शामली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सुबह 5.55 बजे पहुंची। उदयपुर-अजमेर, हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 32 मिनट शामली रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद सुबह 6.27 मिनट पर हरिद्वार के लिए रवाना हुई। शामली रेलवे स्टेशन के डिप्टी एसएस पवन चौधरी ने बताया कि कोरोना अनलॉक में स्पेशल ट्रेन में सवारियों के लिए सीट आरक्षित प्रक्रिया लागू रही।
विज्ञापन

पहले दिन शामली रेलवे स्टेशन पर जैसे उदयपुर- हरिद्वार स्पेशल ट्रेन रुकी, तो दिल्ली की ओर से आनी वाली 9-10 सवारी ट्रेन से उतरी है। एक सवारी सीट आरक्षित करके ट्रेन में रवाना हुई। उत्तर रेलवे के यातायात अधीक्षक सुनील कुमार धीमान ने बताया कि उदयपुर-अजमेर, हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की सभी सीटें आरक्षित कर दी गई हैं। स्पेशल ट्रेन का जनरल डिब्बे की सभी सीटों को सीटिंग रिजर्वेशन में बदल दिया गया है। इस ट्रेन में बिना आरक्षण किए कोई पैसेंजर सफर नहीं कर पाएगा। स्पेशल ट्रेन के हरिद्वार से वापसी के दौरान अजमेर, बालाजी और उदयपुर के लिए सीट आरक्षित कराकर सफर करते हैं। शामली से सहारनपुर जाने वाली सवारी सीटों को आरक्षित नहीं कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed