फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Passengers will be difficult to go to Haridwar

हरिद्वार जाने के लिए यात्रियों की डगर होगी कठिन

Tue, 12 Jan 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Passengers will be difficult to go to Haridwar
हरिद्वार जाने के लिए यात्रियों की डगर होगी कठिन
विज्ञापन

शामली। हरिद्वार कुंभ के मकर संक्रांति पर पहले स्नान पर श्रद्धालुओं को दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर हरिद्वार कुंभ के लिए उदयपुर- हरिद्वार स्पेेशल एक्सप्रेस ट्रेन नहीं आएगी। शामली से सीधे हरिद्वार के लिए बस सेवा भी नहीं है। हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को केवल हरियाणा से शामली होकर जाने वाली कुछ बसों का ही सहारा रहेगा।
हरिद्वार कुंभ में गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालु हरिद्वार जाते हैं। रोडवेज, प्राइवेट बसों और ट्रेनों से श्रद्धालु जाते हैं। कोरोना काल के चलते दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग पर पैसेंजर और एक्सप्रेस सभी ट्रेनें बंद चल रही हैं। शामली से सीधे रोडवेज डिपो की सेवा भी नहीं है। हरिद्वार जाने के लिए पानीपत, जींद, रोहतक, करनाल, हिसार, भिवानी, कैथल आदि से आने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों का ही सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

-सहारनपुर रीजन से हरिद्वार के लिए चलेंगी 60 बसें
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार कुंभ के लिए यूपी रोडवेज बसों की डिमांड नहीं भेजी है। इसके बावजूद सहारनपुर रीजन के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली और छुटमलपुर डिपो से मकर संक्रांति स्नान पर 60 बसों का संचालन होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरिद्वार कुंभ 2021 -- स्नान के प्रमुख दिन
14 जनवरी 2021-- -मकर संक्रांति-
-- 11 फरवरी 2021- -मौनी अमावस्या-
- 16 फरवरी 2021- वसंत पंचमी
-- 27 फरवरी 2021- - माघ पूर्णिमा
13 अप्रैल- 2021- - चैत्र शुक्लप्रतिपदा
21 अप्रैल- 2021- -- रामनवमी-
- हरिद्वार शाही स्नान के दिन
--11 मार्च 2021- -- महाशिवरात्रि--
-12 अप्रैल 2021- --सोमवती अमावस्या-
--14 अप्रैल 2021- -- मेष संक्राति और वैशाखी
--27 अप्रैल- 2021- चैत्र माह की पूर्णिमा--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed