फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Parliament will amend rules sought

संसद में उठाएंगे चुनाव नियमावली में संशोधन की मांग

Mon, 04 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Mon, 04 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Parliament will amend rules sought
शामली। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव में वोटरों की खरीद फरोख्त से लोकतंत्र का उपहास होता है। निकायों की तरह जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का अधिकार सीधे जनता को मिलना चाहिए। इसके लिए वह संसद में मुद्दा उठाएंगे, ताकि चुनाव नियमावली में संशोधन कराया जा सके।
विज्ञापन


रविवार को कैराना क्षेत्र स्थित मायापुर फार्म हाउस पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव शुरूआती दौर में ठीक हुए, लेकिन उसके बाद खरीद फरोख्त का दौर शुरू हो गया, जो जनता के लिए दुखदायी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए संविधान में संशोधन की जरूरत है और यह मुद्दा संसद के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के मौजूदा चुनाव को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है।

भाजपा हाईकमान से जैसा आदेश मिलेगा, उसी मुताबिक एक प्रत्याशी के पक्ष में भाजपा के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य वोट करेंगे।  इस दौरान भाजपा नेता हरवीर मलिक, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, मनोज शर्मा, सूर्यवीरसिंह, रामजीलाल कश्यप, डॉक्टर विपिन कौशिक, डॉक्टर प्रताप चौधरी, राकेश गर्ग, अशोक कोरियर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed