{"_id":"58a9e79d4f1c1b921ad86790","slug":"pariwar-par-hamla-ghar-mein-todfod","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार पर हमला, घर में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार पर हमला, घर में की तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
कैराना में कब्रिस्तान विवाद को लेकर हुए हमले की जानकारी पुलिस को देता पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। कांधला रोड पर कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे का मामला फिर गरमा गया है। कब्जा करने के आरोपियों ने इस प्रकरण की पैरवी कर रहे व्यक्ति के घर पर हमला बोल दिया और उसके मकान में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर पीड़ित को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। नगर के मोहल्ला छड़ियान निवासी सलीम शनिवार को अपने घर पर बैठा हुआ था। उसी दौरान आधा दर्जन लोग उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए तोड़फोड़ कर दी।
सलीम ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित कोतवाली में पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि कुछ लोग कांधला रोड स्थित कब्रिस्तानों पर कब्जा करना चाहते हैं। सलीम के भाई ने इसका विरोध किया था और मामले की पैरवी कर रहा है। इसी के विरोध में आरोपियों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। शनिवार दोपहर सलीम के घर पर हमला किया गया।
पीड़ित पुलिस के समक्ष कार्रवाई के लिए पहुंचा, लेकिन कैराना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद रविवार को मुसलमान जोगी समाज की एक पंचायत कब्रिस्तान में हुई और वहां पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर आंदोलन की चेेतावनी दी। जिसकी भनक पुलिस को लग गई। सीओ कैराना मौके पर पहुंचे और लोगों समझाकर शांत किया। उन्होंने पीड़ित पक्ष को जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया है।