फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Parents giving birth, teachers giving knowledge...

जन्म दिए माता-पिता, शिक्षक देते ज्ञान...

Sun, 05 Sep 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Parents giving birth, teachers giving knowledge...
शामली माहाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल बनत में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक व छात्र - फोटो : SHAMLI
शामली। जन्म दिए माता-पिता, शिक्षक देते ज्ञान। शिक्षा कारण मिल रहा, आज हमें सम्मान। शिक्षकों को समर्पित इस दोहे के साथ शहर के विद्यालयों में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्ण का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि त्रिलोक चंद तायल रहे। मुख्य वक्ता नीटू कश्यप ने बताया कि गुरु का हर किसी के जीवन में बहुत महत्व होता है। गुरु शिष्य की परंपरा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है। मुख्य अतिथि ने शिक्षकों को मेडल पहनाकर व स्वरचित पुस्तक जीवन सफर भेंट कर सम्मानित किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने और संचालन आचार्य ब्रिजेश सैनी ने किया। मौके पर उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, अशोक सोम, पवन कुमार, वसीम खान, मोहर सिंह, सुनील कुमार, विकास कुमार, सुभाष चंद, अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक सुमित निर्वाल, तन्मयनिर्वाल, प्रधानाचार्या रचना सिंह ने दीप प्रज्वलित किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर प्रधानाचार्य विनोद शर्मा, प्रबंधक श्यामपाल सिंह ने सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने अध्यापकों को उपहार व ग्रीटिंग भेंट किए। जानवी राना को हेड गर्ल और निशांत कुमार हेड बॉय घोषित किया गया। इस दौरान खेल गतिविधियां भी आयोजित कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक कर शिक्षकों को किया स्वागत
बीएसएम स्कूल में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों का स्वागत कर उनको तिलक लगाया। इसके बाद शिक्षकों के लिए म्यूजिकल चेयर गेम, पासिंग दा बॉल आदि खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, प्रबंधक छाया सिंह, सीमा शर्मा, शिवम छाबड़ा, प्रीति चौहान, शैली देशवाल मौजूद रहे। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल शिक्षक दिवस पर टीचर्स डे ग्रीटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। भारत संगल ने शिक्षकों को बधाई दी। प्रधानाचार्या मीनू संगल ने गुरु का महत्व बताया। मौके पर आरपीएस मलिक, अंजू मलिक, रिचा आर्य, सीमा जैन, अनिता वत्स, सीमा पांचाल मौजूद रहे।

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रमए
मेपल्स एकेडमी में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों का अलंकरण समारोह हुआ, जिसमें हेड ब्वाय कुनाल शर्मा, हेड गर्ल अनन्या पंवार, वाइस हेड ब्वाय रोहन, वाइस हेड गर्ल मुस्कान चौधरी घोषित की गई। आजाद हाउस की कैप्टन खुशी शर्मा व आर्यन, भगत हाउस की कैप्टन कोमल शर्मा व आर्यन चौधरी, नेहरू हाउस की कैप्टन नंदिनी पंवार व रजत चौधरी, पटेल हाउस की कैप्टन गार्गी भारद्वाज व कार्तिक चौधरी, एक्टीविटी कैप्टन मुकुल शर्मा व खुशी बनाए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापिका प्रतिमा ने जीवन में गुरु के महत्व की जानकारी दी। मौके पर उर्मिला देवी, जुला आर्या, प्रियंका तोमर, सीमा देवी, नीशू, ऋतु, अनु, नीरू मौजूद रहीं।

शामली संस्कृति स्कूल बन्तीखेडा में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं

शामली संस्कृति स्कूल बन्तीखेडा में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली बीएसएम  स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती शिक्षिकाएं

शामली बीएसएम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती शिक्षिकाएं- फोटो : SHAMLI

शामली के सेंटआरसी स्कूल में शिक्षक दिवस पर प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं।

शामली के सेंटआरसी स्कूल में शिक्षक दिवस पर प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

शामली मेपल्स एकेडमी  में आयोजित शिक्षक दिवस पर  सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं

शामली मेपल्स एकेडमी में आयोजित शिक्षक दिवस पर सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली मेपल्स एकेडमी  में आयोजित शिक्षक दिवस पर  सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं

शामली मेपल्स एकेडमी में आयोजित शिक्षक दिवस पर सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed