पेपर गिलास बनाने की फैक्टरी में लगी आग, 50 लाख का नुकसान
शामली। कैराना रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में पेपर गिलास बनाने की फैक्टरी के गोदाम में सोमवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियाें से करीब चार घंटे से अधिक समय में आग बुझाई जा सकी। फैक्टरी मालिक ने करीब 50 लाख रुपये का नुकसान होना बताया है।
कमला कालोनी निवासी शामली इंडस्ट्रियल स्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल की रितु इंडस्ट्रीज के नाम से पेपर के गिलास, कप और चम्मच बनाने की फैक्टरी है। सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे फैक्टरी में पीछे की तरफ बने गोदाम में आग लग गई। अंकित गोयल ने दमकल विभाग को सूचना दी और फैक्टरी पहुंचे। फायर स्टेशन प्रभारी अजीज खान दमकल कर्मियों के साथ दो बड़ी गाड़ी और एक छोटी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। गोदाम में अंदर ही अंदर आग भड़क रही थी। एक गोदाम में लगी आग बराबर के दूसरे गोदाम में भी पहुंच गई। आग काबू से बाहर होती देख मुजफ्फरनगर से भी दमकल की गाड़ी बुलाई गई। करीब 11 बजे मुजफ्फरनगर की गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। इसके साथ निकिता पेपर मिल से वाटर टैैंकर पहुंचा, जिससे आग बुझाने में काफी मदद मिली।
शार्ट सर्किट से लगी आग, 50 लाख का नुकसार-अंकित गोयल
शामली। फैक्टरी मालिक अंकित गोयल ने बताया कि गोदाम में करीब 50 लाख रुपये का तैैैयार माल रखा हुआ था। फैक्टरी के लिए एक नई मशीन भी पिछले सप्ताह ही आई थी। वो भी उसी जगह रखी थी। उसकी पैकिंग भी नहीं खुली थी। आग में तैयार माल और मशीन भी जल गई। उन्होंने बताया कि आग की वजह शार्ट सर्किट है।
- महिला मजदूरों ने मचाया शोर
शामली। फैक्टरी में कैराना से करीब 15 महिलाएं गोदाम के बराबर में बने हॉल में काम कर रही थी। महिला मजदूरों ने बताया कि करीब सवा आठ बजे गोदाम से धुआं निकलता देेेखा। महिलाओं ने भागकर बाहर आई और शोर मचाया। इसके बाद आग लगने का पता चल सका।
- जेसीबी से तोड़नी पड़ी दीवार और दरवाजा
शामली। गोदाम में लगी आग बुझाने में बाधा आने पर पहले तो हथोड़े दीवार तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन दीवार टूटी नहीं। फिर जेसीबी मंगाकर दीवार तोड़ी गई। पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू हुआ। तब भी आग नहीं बुझी तो, दमकलकर्मियों ने गोदाम की छत फाड़कर पीछे की तरफ गाड़ी लगाकर ऊपर से पानी डालकर आग बुझाई।
- गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने फैक्टरी पहुंचकर ली जानकारी
शामली। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सोमवार दोपहर फैक्टरी पहुंचकर उद्यमी अंकित गोयल से घटना की जानकारी ली और उन्हें सरकारी तौर पर मदद का भरोसा दिया। इनके अलावा पूर्व मंत्री एमएलसी विरेंद्र सिंह, डीएम अखिलेश सिंह, एसपी विनीत जायसवाल ने भी पहुंचकर जानकारी ली। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, अतुल बंसल, अशोक बसंल, आईआईए अध्यक्ष अशोक मित्तल, सिल्वर बैल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, अरुण बंसल, अनिल गोयल, अमित जैन, आलोक जैन, अनुज गर्ग, चरत बंसल, अजय संगल, प्रवीण जैन, रुचिर गोयल समेत अनेक उद्यमी शामली, मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों के उद्यमी भी पहुंचे।

शामली कैराना रोड पर पेपर गिलास फैक्टरी में आग लगने की जानकारी देती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली में कैराना रोड पर पेपर गिलास फैक्टरी में लगी आग।- फोटो : SHAMLI

शामली कैराना रोड पर पेपर गिलास फैक्टरी में लगी आग- फोटो : SHAMLI

शामली में कैराना रोड पर पेपर गिलास फैक्टरी में लगी आग को बुझाते अग्निशमन दल के कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI

शामली में कैराना रोड पर पेपर गिलास फैक्टरी में लगी आग को बुझाते अग्निशमन दल के कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI

शामली कैराना रोड पर पेपर गिलास फैक्टरी में लगी आग को बुझाते अग्नीशमन दल के कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

शामली में कैराना रोड पर पेपर गिलास फैक्टरी में आग लगने के बाद जले सामान को निकालते कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI

शामली कैराना रोड पर पेपर गिलास फैक्टरी में लगी आग को देखते उद्यमी व कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

शामली में कैराना रोड पर पेपर गिलास फैक्टरी में आग बुझाने के लिए खड़ी अग्निशमन की गाड़ी।- फोटो : SHAMLI

शामली में कैराना रोड पर पेपर गिलास फैक्टरी के संचालक अंकित गोयल से घटना की जानकारी लेने पहुंचे पू- फोटो : SHAMLI