फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   panjkhera ke kisaano ka samiti me dharna

पंजोखरा के किसानों का समिति कार्यालय पर धरना 

Tue, 30 Oct 2018 11:35 PM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 30 Oct 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
panjkhera ke kisaano ka samiti me dharna
file - फोटो : amarujala
गन्ना खरीद केंद्र बदलने की मांग को लेकर पंजोखरा के किसानों ने शामली सहकारी गन्ना समिति में धरना दिया। मंगलवार को पंजोखरा के किसानों ने कांधला के पूर्व प्रमुख विनोद मलिक, रणधीर सिंह सल्फा के नेतृत्व में शामली गन्ना सहकारी समिति में धरना दिया। किसानों ने डीसीओ के नाम ज्ञापन में अवगत कराया कि ग्राम पंजोखरा में क्रय केंद्र की जगह कम होने के कारण दूसरी जगह ले जाने चाहते हैं। जिससे सही समय पर किसान अपनी जगह गन्ना तुलवा सके, जबकि पंजोखरा गांव में मिल अधिकारियों द्वारा सर्वे कराया गया था। ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक उपेंद्र कुमार धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। मगर किसान धरने अडिग रहे। धरने में महावीर, जनेश्वर सिंह, रामपाल सिंह, निहाल सिंह, नेपाल सिंह, सुरेशपाल, अभय, श्याम करण, राजेंद्र, रामकुमार, बाबूराम, रामकुमार, राजेंद्र, ईश्वर पाल, तारा सिंह, वेदपाल, मनोज, पवन कुमार, विक्रम, प्रताप सिंह, गौरव सिंह, राजपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, रामकुमार, बाबूराम, चेनपाल सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, कंवरपाल सिंह, सोनू, धर्मपाल, हुकम सिंह, देशराज, मास्टर रकम सिंह, राजवीर सिंह, अजयपाल, बाबूराम, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed