फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Panipat's cyber cell raided Kairana

Shamli News: पानीपत की साइबर सेल ने दी कैराना में दबिश

Fri, 20 Oct 2023 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Panipat's cyber cell raided Kairana
कैराना। युवती के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो वायरल करने और कमेंट करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश में हरियाणा के पानीपत की साइबर सेल ने कस्बे में दबिश दी।
विज्ञापन


अगस्त 2023 में हरियाणा के पानीपत निवासी एक युवती ने पानीपत थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो युवकों ने उसके नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बना ली और उसके अश्लील फोटो अपलोड कर दिए। इसके अलावा उसके बारे में अश्लील कमेंट भी किए गए। जिससे उसकी बहुत बदनामी हुई। पानीपत थाना पुलिस ने मामले को पानीपत साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया था। पानीपत साइबर सेल ने मामले की गहनता से जांच की तो पता चला कि फर्जी फेसबुक आईडी कैराना के मोहल्ला छड़ियान और मोहल्ला पीरजादगान निवासी दो युवकों ने बनाई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात सात बजे पानीपत साइबर सेल के इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई तथा स्थानीय पुलिस को एफआईआर की कॉपी भी उपलब्ध कराई। बाद में पानीपत साइबर पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मोहल्ला छड़ियान और मोहल्ला पीरजादगान में आरोपियों की तलाश में दबिश दी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। रात तक पानीपत साइबर पुलिस क्षेत्र में डेरा डाले रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed