फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Panipat's construction company will start construction work at Shamli railway station this month

Shamli News: शामली रेलवे स्टेशन पर पानीपत की कंस्ट्रक्शन कंपनी इसी माह शुरू करेगी निर्माण कार्य

Sun, 06 Aug 2023 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Panipat's construction company will start construction work at Shamli railway station this month
शामली रेलवे स्टेशन
- 25 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे की गज शक्ति यूनिट के निर्देशन में होगा कार्य
विज्ञापन

- अमृत भारत योजना में स्वीकृत कार्यों का डिजाइन मानचित्र स्वीकृत
इंद्रपाल सिंह पांचाल
शामली। अमृत भारत योजना में शामिल शामली रेलवे स्टेशन पर 25 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों का निर्माण और नवीनीकरण का कार्य इसी माह शुरू हो जाएगा। पानीपत की कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्माण की जिम्मेदारी देकर ठेकेदार नियुक्त किया है। रेलवे के अफसरों के मुताबिक, इसी माह शामली रेलवे स्टेशन का कार्य शुरू हो जाएगा।
रविवार को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 508 रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना में शामिल रेलवे स्टेशन पर स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास किया। शामली रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना में 25 करोड़ रुपये के विकास कार्य होने हैं। जिसमें 15.50 लाख रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ाई का फुट ओवर ब्रिज, 6.50 करोड़ रुपये की लागत से शामली रेलवे स्टेशन भवन का आधुनिकीकरण किया जाएगा। यहां पर सवारियों की सुविधा के लिए पैसेंजर हाल, प्रवेश द्वार, अतिथि गृह, खानपान सुविधा के लिए शापिंग कांप्लेक्स, वाटर एटीएम, वाइफाई समेत कई सुविधा सवारियों को मिलेगी।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना में शामिल शामली रेलवे स्टेशन पर सुविधा का विस्तार और निर्माण रेलवे की गज शिक्त यूनिट के निर्देशन में कार्य होगा। दिल्ली मंडल में शामिल शामली रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना में 25 करोड़ रुपये के कार्योंं के लिए नक्शा डिजाइन स्वीकृत हो चुका है। पिछले रविवार को शामली रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान आए दिल्ली मंडल के डीआरएम सुखविंद्र सिह ने अमृत भारत योजना में शामिल नक्शा मानचित्र का अवलोकन किया था। इंजीनियर राकेश कुमार ने बताया कि इसी माह निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


43 साल बाद होगा रेलवे स्टेशन का विस्तार
43 साल पहले शामली में दिल्ली-शामली सहारनपुर रेलवे लाइन का आधारशिला तत्कालीन रेलवे मंत्री केदार नाथ पांडे ने शामली में रखी थी। उसके बाद शामली रेलवे स्टेशन का निर्माण हुआ था। 43 वर्ष बाद शामली रेलवे स्टेशन काे पुर्नविकास में शामिल करके 25 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed