{"_id":"635d6ecf9ffa46291b6be935","slug":"panipat-khatima-highway-blocked-due-to-arrest-of-student-s-killers-shamli-news-mrt611389644","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को पानीपत-खटीमा हाईवे दो घंटे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को पानीपत-खटीमा हाईवे दो घंटे किया जाम
विज्ञापन
शामली पोस्टमार्टम हाऊस पर विलाप करते अनमोल के परिजन।
- फोटो : SHAMLI
छात्र के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के पानीपत-खटीमा हाईवे किया जाम
शामली। थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव जलालपुर में शुक्रवार रात बीसीए के छात्र की हत्या के मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाउस के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे जाम कर दिया। करीब दो घंटे हुए हंगामे के बाद डीएम जसजीत कौर व एसपी अभिषेक झा मौके पर पहुंचे और आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
गांव जलालपुर निवासी 21 वर्षीय अनमोल शर्मा पुत्र प्रवीण शर्मा शुक्रवार रात गांव में आयोजित मां भगवती के जागरण में गया था। जागरण स्थल के पास उसकी गोली मारकर हत्या कर गई थी। परिजनों ने गांव निवासी जितेंद्र, उसके पुत्र आर्यन और नवीन को नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
शनिवार को आरोपी की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर थाना आदर्श मंडी, बाबरी व गढ़ीपुख्ता पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ श्रेष्ठा ठाकुर व एसडीएम सदर विशु राजा ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया गया। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने व मकान की कुर्की करने की मांग की।
विज्ञापन
जिसके बाद जिलाधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक मौके पर पहुंचे और परिजनों को आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी व उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जिस पर करीब दो घंटे बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए और गमगीम माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। एसपी अभिषेक झा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के सामने आरोपी फरार होने का लगाया आरोप
अनमोल के परिजनों ने आरोप लगाया कि रात में पुलिस के सामने ही आरोपी पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया।
पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में
अनमोल की हत्या करने के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

शामली पोस्टमार्टम हाऊस पर जाम के दौरान तैनात पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव जलालापुर निवासी युवक अनमोल का फाइल फोटो।- फोटो : SHAMLI

शामली बनत पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा कर रहे युवक के परिजनो को समझाते एसपी- फोटो : SHAMLI

शामली बनत पोस्टमार्टम हाउस पर जाम लगा कर धरने पर बैठे मृतक के परिजन- फोटो : SHAMLI

शामली पोस्टमार्टम हाऊस पर हंगामा करते रहे अनमोल के परिजनों से वार्ता करते डीएम-एसपी।- फोटो : SHAMLI

शामली में पोस्टमार्टम हाऊस पर हंगामा करते जलालपुर के ग्रामीण।- फोटो : SHAMLI

शामली पोस्टमार्टम हाऊस पर हंगामा करते अनमोल के परिजन।- फोटो : SHAMLI