{"_id":"62f3fe23f8dbe516c8178d3e","slug":"panic-of-leopard-persists-forest-department-camped-shamli-news-mrt600700014","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की दहशत बरकरार, वन विभाग ने डेरा डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की दहशत बरकरार, वन विभाग ने डेरा डाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुआ दिखने की चर्चाओं के बीच ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। इसके चलते वन विभाग ने जगनपुर में डेरा डाल रखा है। यहां जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा हुआ है, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पा रहा है।
करीब एक सप्ताह पूर्व गांव जगनपुर के जंगल में किसानों को तेंदुआ दिखने की सूचना के चलते वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। जहां जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान तेंदुआ नहीं मिला था। मौके पर पदचिह्न भी कुत्ते के पाए गए थे। इसके बाद फिर से गांव में भूमिया के निकट से तेंदुआ द्वारा कुत्ता ले जाने की भी चर्चा हुई। गांव के जंगल में वन विभाग की ओर से पिंजरा लगा दिया गया। दूसरी ओर, गांव गोगवान में भी तेंदुआ दिखने व कंडेला से बछड़ा उठाकर ले जाने की चर्चाओं के बीच कई गांवों में दहशत है।
वन दारोगा आदित्य शर्मा, वन रक्षक सोनू, विपिन व संदीप राणा टीम के साथ में जगनपुर के जंगल में पिंजरा लगवाकर तेंदुए की तलाश कर रहे हैं। दिन-रात सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जंगल में मिलने वाले पदचिह्नों की भी जांच की गई है। अभी तक टीम को तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया है और न ही किसी भी जानवर के अवशेष मिले हैं।