फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Panic in the death of the father of the accused in panic

दहशत में आरोपी के पिता की मौत, हंगामा

Mon, 16 Nov 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Panic in the death of the father of the accused in panic
शामली के मोहल्ला कलंदरशाह में विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : SHAMLI
दहशत में आरोपी के पिता की मौत, हंगामा
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला पंसारियान कलंदरशाह में वांछित आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा करने गई पुलिस की दहशत से आरोपी के पिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने और नाजायज दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
रविवार शाम करीब चार बजे शहर कोतवाली पुलिस की टीम मोहल्ला कलंदरशाह में आरोपी सावेज उर्फ मुन्ना का कुर्की नोटिस चस्पा करने गई थी। सावेज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के गायब होने के मामले में वांछित चल रहा है। नोटिस चस्पा होने के कुछ देर बाद आरोपी के पिता सदाकत (50) की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को कलंदरशाह चौक पर रख दिया। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने, धमकाने और पैसे की मांग करने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस की दहशत में सदमे की वजह से सदाकत की मौत हुई है। उन्होंने पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना था युवती पक्ष ने लिखकर दे दिया है कि सावेज निर्दोष है। इसकी जानकारी अधिकारियों को शपथ पत्र के साथ दी जा चुकी है। सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह, शहर कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह, आदर्श मंडी और थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन अपनी बात पर अड़े रहे। शाम को सपा विधायक नाहिद हसन मौके पर पहुंचे। विधायक ने परिजनों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से कहा कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जो भी दोषी हो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

ये था मामला
करीब एक साल पहले क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में अपनी 19 वर्षीय बेटी के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में सावेज समेत दो युवकों के नाम प्रकाश में आए थे। इस मामले में सावेज के वांछित होने के कारण कोर्ट से धारा 82 के तहत नोटिस जारी हुआ था। रविवार को पुलिस नोटिस तामील कराने गई थी। परिजनों का कहना था कि इस मामले में उनका समझौता हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
युवती को अगवा करने के आरोप में सावेज वांछित चल रहा है। न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी के आदेशिका निर्गत की थी, जिसकी तामील हेतु कोतवाली से उपनिरीक्षक केपी सिंह मय हमराह उनके घर गए थे, जहां उनके द्वारा नियमानुसार तामील कराते हुए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। पुलिस के वापस आने के बाद आरोपी के पिता सदाकत को हृदयाघात होने पर उन्हें परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु से परिजन एवं स्थानीय लोग असंतुष्ट थे, जिनको आश्वस्त किया गया कि विधिक प्रक्रिया का पालन किया गया है। यदि पुलिस के विरुद्ध उनके कोई आरोप-प्रत्यारोप है तो इस संबंध में जांच कराई जाएगी।
-नित्यानंद राय,एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed