फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Panchayat Tughlaqi decree two sides fiercely fought while hitting shoes

Shamli: पंचायत का तुगलकी फरमान, जूते मारने के दौरान दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, छह घायल

Fri, 30 Jun 2023 10:07 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 30 Jun 2023 10:07 PM IST
सार

जूते मारने पर दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। जिसमे सहारनपुर निवासी विवाहिता के भाई को गम्भीर चोटें आईं जबकि चार अन्य को भी चोटें आई हैं। लडके पक्ष का भी एक युवक घायल हो गया है।

विज्ञापन
Panchayat Tughlaqi decree two sides fiercely fought while hitting shoes
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पति- पत्नी के बीच विवाद को लेकर चल रही पंचायत में पंचायतियों ने लडके पक्ष के एक युवक को पांच जूते मारने का फरमान सुना दिया। जूते मारने पर दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। जिसमे सहारनपुर निवासी विवाहिता के भाई को गम्भीर चोटें आईं जबकि चार अन्य को भी चोटें आई हैं। लडके पक्ष का भी एक युवक घायल हो गया है। आरोपियों को पकडने के लिये पुलिस ने दबिश मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।

विज्ञापन


जनपद सहारनपुर के रानीपुर निवासी नाजमा की शादी चौसाना के जमील के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि गुलबहार ने बीती रात्रि में नाजमा को पीटा। जिसकी शिकायत को लेकर गांव में दोंनो पक्षों की पंचायत चल रही थी। इसी दौरान पंचायतियों ने गुलबहार के भतीजे शाहनवाज को पांच जूते मारने का तुगलकी फरमान सुना दिया। इस पर गुलबहार पक्ष के लोगो को गुस्सा आ गया और पंचायत में ही पीड़िता पक्ष के लोगों को जमकर पीटा। 

विज्ञापन

 

जिसमें फुरगान धारदार हथियार से हमले में गम्भीर घायल हो गया। वहीं आशू, नाजिम, इस्लाम व इकराम को भी गम्भीर चोटे आईं। वहीं गुलबहार पक्ष के रियासत को भी गम्भीर चोटे आईं। पीड़िता पक्ष ने गुलबहार सहित 15 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुये तहरीर दी है। जबकि आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया। चौकी प्रभारी राहुल कादयान का कहना है कि सभी पर मुकदमा दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed