फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Panchayat Secretary should solve problems by meeting in village

... गांव में बैठक कर समस्याएं निपटाएं पंचायत सचिव

Tue, 15 Sep 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Secretary should solve problems by meeting in village
थानाभावन में आंगनवाड़ी केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में बोलते कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा। - फोटो : SHAMLI
गांव में बैठक कर समस्याएं निपटाएं पंचायत सचिव
विज्ञापन

थानाभवन। उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन विकासखंड क्षेत्र में 44 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में ही कई और विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने सरकारी अधिकारियों को भी और ज्यादा तेज गति से काम करने के लिए निर्देशित किया।

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने लोकार्पण एवं शिलान्यास से पहले विधिवत रूप से पूजन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में विकास कार्यों को बहुत तेजी से बिना भेदभाव के आगे बढ़ा रहे हैं। हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि सरकार के द्वारा किए जा रहे कामकाज को और तेजी से करने में भूमिका निभाएं। उन्होंने ग्राम सचिवों को गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा। मंत्री ने कहा कि पंचायत सचिव अपने क्षेत्र के गांव में रोजाना बैठक कर ग्रामीणों के कामकाज को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। उन्होंने गांव में स्थित अंत्येष्टि स्थल पर साफ सफाई के लिए विशेष जोर दिया। मंत्री ने कहा कि वह जल्द ही गंगा यमुना संगम गंदेवड़ा उर्फ औरंगाबाद पर करोड़ों की लागत से विकास कराकर इस स्थल को पर्यटन के रूप में स्थापित कराएंगे। क्षेत्र में जल्द ही एक ट्रॉमा सेंटर बनेगा, जिसमें दुर्घटनाग्रस्त लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था होगी। कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह में निकाली जाने वाली पोषण रैली को भी कैबिनेट मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, बीडीओ डॉ पंकज कुमार आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed