फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Panchayat elections: Noisy campaigning for candidates

-पंचायत चुनाव 2021: प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार का शोरगुल बंद, - 48 घंटे के लिए शराब की दुकाने बंद, पोलिंग पार्टियों के लिए 700

Sun, 25 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Noisy campaigning for candidates
पंचायत चुनाव : प्रत्याशियों के प्रचार का शोरगुल थमा
विज्ञापन

शामली। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के प्रचार का शोरगुल शाम पांच बजे से थम गया। रविवार सुबह ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही मतदान से 48 घंटे पूर्व जिले में शराब की सभी दुकानें बंद होने का आदेश प्रभावी हो गया है। जिला प्रशासन ने पोलिग पार्टियों के लिए 700 छोटे-बड़े वाहनों का अधिग्रहण कर लिया है।

शनिवार को पांच बजे जिले में पंचायत चुनाव के प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार थम गया। पोलिंग पार्टियों के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यकताओं के हिसाब से छोटे बड़े वाहनों को जब्त कर लिया है। जब्त किए गए 700 वाहनों को नवीन मंडी स्थल पर रिजर्व कर दिया गया है। रविवार को पंचायत चुनाव के लिए 1737 पोलिंग पार्टियां ब्लाक मुख्यालयों से सुबह दस बजे से मतदेय स्थलों के लिए रवाना हो जाएगी। मतदेय स्थल से रवाना होने से ब्लाक मुख्यालय पर डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव, आरओ, एआरओ और पोलिंग पार्टी की समीक्षा करेंगे। रविवार को पोलिंग पार्टी मतदेय स्थलों पर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। मतदान के दिन पोलिंग एजेंटों की नियुक्ति करके मतदान का रिहर्सल कराएंगे। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए 700 छोटे बडे़ वाहन अधिग्रहण कर लिए गए है। चुनाव के लिए अधिग्रहीत वाहनों को शामली नवीन मंडी स्थल पर खड़ा किया गया है। पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टी एवं पुलिस फोर्स के लिए अधिग्रहीत किए गए वाहनों में 350 बसें, 280 हलके वाहन शामिल हैं। इसके अलावा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 99 सेक्टर- जोनल मजिस्ट्रेट वाहन, 35 पुलिस वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों से पोलिंग पार्टियां होगी रवाना
ब्लाक मुख्यालय -- पोलिंग पार्टियां रवाना वाले स्थान
1- शामली- - माजरा रोड स्थित ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज शामली।
2- कांधला- -चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज कांधला।
3- थानाभवन- - लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज थानाभवन।
4- ऊन - - झिंझाना के राष्ट्रीय शिक्षा सदन कॉलेज झिंझाना।
5- कैराना- पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना।
चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान कार्मिक
पीठासीन अधिकारी- - 1737-
मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय- - 3474
- मतदान अधिकारी तृतीय - 1737-
- कुल योग मतदान कार्मिक -6948--
सेक्टर मजिस्ट्रेट-- -87-
जोनल मजिस्ट्रेट - 12-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed