{"_id":"60da18d58ebc3eb441214973","slug":"panchayat-building-gate-locked-meeting-held-outside-shamli-news-mrt5449330116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन गेट का ताला बंद, बाहर हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन गेट का ताला बंद, बाहर हुई बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत भवन गेट का ताला बंद, बाहर हुई बैठक
शामली। पंचायत भवन के गेट का ताला लगाने होने से जगनपुर ग्राम पंचायत की बैठक गेट के बाहर करने को मजबूूर होना पड़ा है।
सोमवार को डीएम जसजीत कौर को भेजी शिकायत में ग्रामीणों ने अवगत कराया कि गत 27 जून की शाम छह बजे ग्राम पंचायत जगनपुर की प्रथम मासिक बैठक निर्धारित की गई थी। जिसकी सूचना मोबाइल ग्रुप ग्राम जगनपुर द्वारा गत 23 जून को ग्राम प्रधान जगनपुर, बीडीओ भेजी गई थी। 27 जून को शाम छह बजे ग्राम पंचायत सदस्य पंचायत भवन प्राथमिक स्कूल भवन में गए तो वहा गेट पर ताला लगा हुआ था। प्रधान-सचिव, शिक्षामित्र को फोन कराकर ताला लगने की जानकारी दी गई। सभी ने ताले की चाबी न होने की बात कर पल्ला झाड़ दिए। बाद ग्राम पंचायत सदस्य ने भवन के बाहर खुले में बैठक की।
डीएम को शिकायती पत्र में मामले की जांच कराने की मांग की है। शिकायत मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री पंचायती राजमंत्री को भेजी गई है। शिकायत भेजने वालों में दयावती, रेखारानी, सरिता, कुलदीप, विजनेश कुमार, संजीव कुमार, दीपक, अशोक कुमार आदि शामिलरहे। उधर बीडीओ जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि जगनपुर में बैठक करने और पंचायत भवन में ताला लगने की जानकारी नहीं है।