फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   pal pal ki jaankkaari lete rahe officer

पल-पल की जानकारी लेते रहे अफसर

Fri, 08 Feb 2019 11:48 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 08 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
pal pal ki jaankkaari lete rahe officer
file - फोटो : amarujala
कवाल कांड में मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की हत्या में दोषी करार दिए गए सातों अभियुक्तों को शुक्रवार को अदालत से सजा सुनाए जाने के मद्देनजर क्षेत्र में भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। पुलिस के आला अधिकारी गांव कवाल और मलिकपुरा के बारे में पल पल की जानकारी लेते रहे। 
विज्ञापन

एडीजे कोर्ट संख्या सात ने छह फरवरी को ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की हत्या में सभी सात आरोपी को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने आठ फरवरी को इन सातों अभियुक्तों को सजा सुनाने की तारीख नियत की थी। छह फरवरी को सुबह से ही गांव कवाल और मलिकपुरा में भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया था। दोनों गांवों में उसी दिन से रात और दिन पुलिस और पीएसी बल तैनात है। शुक्रवार को कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से थाना जानसठ के अलावा, रामराज, ककरौली आदि थानों की भारी पुलिस व पीएसी बल को भी क्षेत्र तैनात कर दिया था। गांव कवाल में कई स्थानों पर पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। गांव मलिकपुरा में एसडीएम जानसठ विजय कुमार, सीओ भोपा राममोहन शर्मा व जानसठ सीओ सोमेंद्र नेगी पुलिस व पीएसी बल के साथ मौजूद रहे। एसडीएम ने कई बार गांव कवाल व मलिकपुरा में घूमकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों की प्रतिक्रिया के बारे में पुलिस के आला अफसर पल पल की जानकारी एसडीएम व सीओ से लेते रहे। हालांकि दोनों गांवों में सब कुछ सामान्य रहा। 
विज्ञापन


सलीम के परिवार में मचा कोहराम मचा 
गांव कवाल में सलीम के परिवार में उस वक्त कोहराम मच गया, जब उनको पता चला कि कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बता दें कि कवाल कांड में सलीम का पुत्र शाहनवाज भी मारा गया था। ममेरे भाइयों सचिव और गौरव हत्याकांड में सलीम के मृतक पुत्र शाहनवाज सहित जहांगीर व नदीम को भी नामजद कराया गया था। दोनों भाई जेल में बंद थे। शुक्रवार को कोर्ट ने हत्याकांड में दोषी कराए दिए गए सात अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसकी खबर मिलने पर सलीम के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाएं रोने बिलखने लगीं। इनके अलावा अन्य आरोपियों के घर में भी सजा की खबर मिलने पर मातम छा गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed