{"_id":"5fda550f8ebc3e3d426926e9","slug":"pakistan-s-air-strike-was-given-a-broken-answer-shamli-news-mrt5159499191","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पाक की एयर स्ट्राइक का दिया था मुंह तोड़ जवाब’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पाक की एयर स्ट्राइक का दिया था मुंह तोड़ जवाब’
विज्ञापन
कांधला के एलम में विजय दिवस मनाते पूर्व सैनिक
- फोटो : SHAMLI
कांधला। विजय दिवस के उपलक्ष्य में एलम में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान घटित संस्मरणों को भी साझा किया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने जश्न मनाया।
बुधवार को एलम कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित सैनिक भवन में आयोजित विजयी दिवस के मौके पर पूर्व सैनिकों ने तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। कैप्टन हरपाल सिंह, सूबेदार जगपाल सिंह, सूबेदार चंद्रपाल सिंह ने इस महा विजय के समय के संस्मरण साझा किए। वह समय बड़ा ही ऐतिहासिक था, जिस समय पाकिस्तान की सेना के 93000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। तीन दिसंबर को पाक की ओर से शुरू हुई एयर स्ट्राइक के बाद हिंदुस्तानी सेना ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए यह महाविजय हासिल की थी। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा युद्ध है जब किसी देश के सैनिकों ने इतनी बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण किया हो।
संचालन जगपाल सिंह ने किया। अध्यक्षता सूबेदार राजकुमार सिंह ने की। इस दौरान चंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, ओमवीर सिंह, रामकिशन सिंह, राजेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, जगमेर सिंह, गोपीचंद, मांगेराम, ब्रह्मपाल सिंह, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।