{"_id":"6a2443335ac372b5130f926f","slug":"paid-tribute-to-anjum-jamali-through-poetry-recitation-shamli-news-c-14-1-mrt1002-1209978-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: काव्य पाठ के साथ दी अंजुम जमाली को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: काव्य पाठ के साथ दी अंजुम जमाली को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
- डॉ. अंजुम जमाली मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से हुआ समारोह का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। डॉ. अंजुम जमाली मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से रोडवेज चैंबर भवन में शायर एवं लेखक डॉ. अंजुम जमाली की स्मृति में 17वें डॉ. अंजुम जमाली अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इसमें काव्य पाठ के साथ जमाली को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए भी कुछ हस्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में दीपिका को पर्यावरण सम्मान, खुशबू शर्मा को शायरी, सत्यपाल सत्यम को कविता के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित अभिनेता रजा मुराद एवं पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर द्वारा सम्मान प्रदान किए गए। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अब्दुल आहद ने कुरान ए पाक की आयतों के पाठ से हुआ। इसके बाद डॉ. पोपुलर मेरठी और डॉ. विशाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर रिफअत जमाली ने कहा कि समाज को हर स्तर पर जागरूक करने वालों को संस्था की ओर से सम्मानित किया जाता है।
गजल गायिका रजनी ने डॉ. अंजुम जमाली की गजलें प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता डॉ. असलम जमशेदपुरी ने की। संचालन खुशबू शर्मा ने किया। डॉ. इरशाद ने डॉ. अंजुम जमाली के व्यक्तित्व के बारे में बताया। समारोह में विपिन कुमार, शहर काजी जैनुल इरशाद सालिकीन, यशपाल, तुषा शर्मा, तहसीन मुनव्वर सहित अन्य ने जमाली को श्रद्धांजलि दी। सरिता जैन, इरशाद बेताब, उमर इजहार, डॉ. पोपलर मेरठी और तुषा शर्मा ने अपने कलाम पेश किए। अंत में नाजिश जमाली ने अतिथियों का आभार जताया।