{"_id":"6750ac89ec060862f6059594","slug":"paddy-purchasing-center-deserted-in-the-district-288-quintals-purchased-from-15-farmers-in-two-months-shamli-news-c-26-1-sal1002-132899-2024-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले में धान क्रय केंद्र सूने, दो माह में 15 किसानों से खरीदा गया 288 क्विंटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले में धान क्रय केंद्र सूने, दो माह में 15 किसानों से खरीदा गया 288 क्विंटल
Thu, 05 Dec 2024 01:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:31 PM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में धान खरीद केंद्र सूने पड़े हैं। किसान धान बेचने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। जिले में बनाए गए पांच क्रय केंद्रों पर दो माह में 15 किसानों से मात्र 288 क्विंटल धान की खरीद हो पाई है, जबकि शासन से पांच हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
सरकारी क्रय केंद्रों पर कॉमन यानि मोटा धान 2300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए का धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। जिले में पांच क्रय केंद्र महावतपुर, कैराना, कांधला गंगेरू, ऊन और थानाभवन बनाए गए हैं। किसानों को धान बेचने के लिए पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Trending Videos
बुधवार को टीम द्वारा क्रय केंद्रों की पड़ताल की गई तो सभी केंद्र खुले हुए थे और कर्मचारी भी मौजूद मिले, लेकिन धान बेचने कोई किसान नहीं आया। महावतपुर क्रय केंद्र पर कर्मचारी महिपाल ने बताया अभी तक आठ क्विंटल 80 किलो धान खरीदा गया है। थानाभवन में 16 क्विंटल 20 किलो धान खरीदा गया है।
ऊन में ग्रामीण सहकारी समिति के सचिव मोनू कुमार ने बताया कि अब तक 13 क्विंटल 20 किलो धान की खरीद हुई हैं।
कैराना में आर्यपुरी बाईपास स्थित सरकारी धान क्रय केंद्र पर कुल 206 क्विंटल धान की खरीद हुई है। क्रय केंद्र की प्रभारी सुनीता राणा ने बताया कि एक अक्तूबर से किसानों से मोटा धान खरीदा जा रहा है।

कांधला के गंगेरू में बस स्टैंड पर सहकारी समिति में धान क्रय केंद्र बनाया गया हैं। सचिव विनय चौहान ने बताया अभी तक दो किसानों से तीन क्विंटल की खरीद हुई हैं।
जिले में पांच क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जा रही है। अभी तक 15 किसानों से लगभग 288 क्विंटल धान की खरीद हो पाई है। इनमें 14 किसानों को भुगतान उनके खाते में भेजा जा चुका है। एक किसान ने एक दिन पहले ही धान बेचा है। उसका भुगतान भी एक-दो दिन में हो जाएगा। - प्रज्ञा शर्मा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी शामली