{"_id":"633c8394a229dd37c1391f96","slug":"paddy-procurement-may-start-from-october-20-shamli-news-mrt608221787","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र प्रभारियों की तैनाती, 20 अक्तूबर तक शुरु होगी धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र प्रभारियों की तैनाती, 20 अक्तूबर तक शुरु होगी धान की खरीद
विज्ञापन
शामली में खेत में खड़ी धान की फसल।
- फोटो : SHAMLI
-
शामली। इस बार 20 अक्तूबर से धान खरीद शुरू होने की उम्मीद है। सामान्य धान 2040 रुपये और ग्रेड वन 2060 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। जिले में सात खरीद केंद्रों पर धान खरीद के लिए प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है।
हालांकि शासन की धान खरीद नीति अभी तक घोषित नहीं हुई है और न ही जिलेवार खरीद का लक्ष्य मिला है। हर साल एक अक्तूबर से धान खरीद केंद्र चालू हो जाते हैं। पिछले साल खरीद केंद्रों पर 15 अक्तूबर को धान बिक्री के लिए किसान पहुंचे थे। इस बार सितंबर माह के आखिर में बारिश होने से धान की फसल को पकने में करीब 15 दिन हुई है। इसके चलते खरीद केंद्रों पर 20 अक्तूबर तक किसानों का आना शुरू हो सकता है।
डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार ने बताया कि शासन की धान की खरीद नीति अभी तक लागू नहीं हुई है। शासन से धान खरीद का लक्ष्य भी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि कैराना में विपणन निरीक्षक सुशील शाहू, झिंझाना में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी भूपेंद्र कुमार, थानाभवन में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अमित कुमार यादव को नियुक्त किया गया है। पीसीएफ में कांधला के खरीद केद्र पर अमरदीप, कैराना के इस्सौपुर खुरगान पर राकेश अग्रवाल, ऊन खरीद केंद्र पर मोनू कुमार, महावतपुर में अमित कुमार को केंद्र प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
--
जिले के मात्र 19 किसानों का पंजीकरण
जिले में अभी 19 किसानों का पंजीकरण हो पाया है। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में सुगंधित धान का 107997 हेक्टेयर, शंकर धान 85 हेक्टेयर, सामान्य धान का 585 हेक्टेयर, रकबा है। सुगंधित धान की उत्पादकता 23.10 क्विंटल प्रति हेक्टेयर, शंकर धान की उत्पादकता 28.70 क्विंटल प्रति हेक्टेयर, सामान्य धान की उत्पादकता 26.21 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। जिले में धान पीबी 1509, पीबी 1121, पीबी एक, पीबी 1637,पीबी 1692, पीआर 113, पीआर 114 आदि प्रजाति बोई जाती हैं।