फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Paddy fell due to continuous rain, damage to crops

दिनभर पड़ती रही फुहार, किसान रहे परेशान

Sun, 09 Oct 2022 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Paddy fell due to continuous rain, damage to crops
झिंना में बरसात में गिरी धान की तैयार फसल। - फोटो : SHAMLI
लगातार बारिश से गिरा धान, फसलों को नुकसान
विज्ञापन

शामली। आसमान में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर फुहार पड़ती रही। बारिश के चलते दो दिन में ही तापमान में आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बेमौसम बारिश को लेकर किसान परेशान रहे।
शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर में कई बार रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक रविवार और सोमवार को भी बारिश के आसार हैं। बारिश से किसानों को अपनी फसलों के खराब होने का डर सताने लगा है। रालोद नेता राजन जावला का कहना है बेमौसम बरसात से किसानों की धान और गोभी की फसलों को काफी नुकसान होगा। धान की फसल पक कर खेतों में खड़ी है, तेज हवा के कारण फसल गिरने से धान के दाने गलने की कगार पर पहुंच गए हैं। राज्य सरकार पीड़ित किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन

--
बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना
झिंझाना। कस्बा क्षेत्र में पूरे दिन होती रही हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। बारिश से कुछ किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है। मौसम विभाग द्वारा जारी सात से लेकर 10 अक्तूबर तक बारिश की घोषणा सही साबित हो रही है। शनिवार सुबह से ही आसमान में छाए काले बादलों के साथ शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी आज पूरे दिन चलती रही। बारिश हल्की होने के कारण यातायात भी सुचारु रहा। पूरे दिन बारिश से मौसम सुहावना रहा, लेकिन कुछ किसानों को पक कर तैयार धान की फसल हो रही बारिश से खराब होने का खतरा भी सता रहा है।

कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर हुए गड्ढों में भरा बारिश का पानी।

कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर हुए गड्ढों में भरा बारिश का पानी।- फोटो : SHAMLI

कांधला-बुढ़ाना मार्ग की खस्ताहाल सड़क से गुजरता बाइक सवार।

कांधला-बुढ़ाना मार्ग की खस्ताहाल सड़क से गुजरता बाइक सवार।- फोटो : SHAMLI

शामली में बरसात में गुजरते वाहन।

शामली में बरसात में गुजरते वाहन।- फोटो : SHAMLI

शामली में बरसात से बचने के लिए छाता लगाकर जाती छात्राएं।

शामली में बरसात से बचने के लिए छाता लगाकर जाती छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में बरसात में छाता लगाकर गुजरती महिला।

शामली में बरसात में छाता लगाकर गुजरती महिला।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed