फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Paddy farmers of UP got entry into Haryana

Shamli News: यूपी के धान किसानों को हरियाणा में मिला प्रवेश

Thu, 26 Oct 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 26 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Paddy farmers of UP got entry into Haryana
चौसाना (शामली)। बिड़ौली पुल पर सातवें दिन यूपी के किसानों को मंडी में प्रवेश की अनुमति मिली है। इसके अलावा करनाल प्रशासन ने धान से भरे कॉमर्शियल वाहनों को अभी रोक लिया है। जिस कारण सीमा पर ट्रकों की लंबी कतार ज्यो की त्यो बनी हुई है। सीमा पर जाम के मद्देनजर पुलिस के आला अधिकारियों, उपजिलाधिकारी ने भी बिड़ौली पुल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हरियाणा की मंडियो में स्थानीय किसानों की फसल की आवक होने के कारण यूपी के किसानों को धान से भरे वाहनों सहित सीमा पर रोक दिया गया था। दोपहर के समय किसानों की टैक्टर-ट्राॅलियों को दोनों प्रदेशों के अधिकारियों की सहमति के बाद मंडियों में जाने की अनुमति मिल गई। जिससे किसानों की कुछ मुश्किलें कम हुई है। वहीं, दूसरी ओर बरेली, मुरादाबाद सहित अन्य शहरों से ट्रकों में भरकर हरियाणा मंडियो में जाने वाली धान पर रोक जारी है। मेरठ हाईवे के एक मार्ग को संचालित करते हुए पुलिस ने जाम को कुछ कम किया है। अनुमानित करीब 400 धान से भरे ट्रक अभी भी जाम में फंसे हैं पुलिस अधिकारियों के साथ उपजिलाधिकारी विजय शंकर मिश्रा ने करनाल के प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर तीन चार दिनों में रोक हटाए जाने की बात कहीं है।
विज्ञापन


जाम से हर कोई परेशान था। हम लोगों ने करनाल के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या पर मंथन किया। किसानों के वाहनों को अनुमति के बाद एंट्री दिलाई गई है। कॉमर्शियल वाहन जाम में ही रहेगें जिनको दो तीन दिनों में जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय शंकर मिश्रा,एसडीएम ऊन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed