फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Paddy crop ruined by overflowing lake water

ओवरफ्लो हुई झील के पानी से किसानों की धान की फसल बर्बाद

Sun, 31 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop ruined by overflowing lake water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण मामोर झील ओवरफ्लो होकर टूट गई। इससे करीब एक दर्जन किसानों की धान व मिर्च की फसलों में झील का पानी घुस गया। जिस कारण फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
क्षेत्र में दो दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। वर्षों से कैराना नगर का गंदा पानी बड़े नालों द्वारा गांव पंजीठ से होते हुए मामोर झील में जाता है। नगर के गंदे पानी के इकट्ठा होने एवं बारिश होने से मामोर झील ओवरफ्लो हो गई। शनिवार सुबह झील एक किनारे से टूट गई। जिसके चलते गंदा पानी किसान रहमतुल्लाह, सलीम, हाशिम, सादिन, बुनर, रामफल, इमरान, सफात, आरिफ व फुरकान आदि की धान व मिर्च की फसल में घुस गया। किसानों का कहना है कि उनकी धान व मिर्च की फसलें पूरी तरह तैयार हो चुकी थीं, लेकिन झील के पानी ने बर्बाद कर दीं। टूटी झील के पानी को रोकने के लिए किसान दिनभर जुटे रहे। किसानों ने प्रशासन से नष्ट हुई फसलों की जांच कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

दूसरे किसान के खेत में काटा पानी
सुबह में झील ओवरफ्लो होने से आसपास के किसानों की धान व मिर्च की फसलों में पानी घुसा। जिससे एक किसान ने अपने खेत में भरे पानी को निकालने के लिए साइड से मेड़ काट दी। जिससे झील का पानी दूसरे किसानों के खेतों में घुस गया। पीड़ित किसानों ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद यमुना ब्रिज पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल सिसौदिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई का कहना है कि दो किसानों के बीच खेतों में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed