फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   paak ke chaar tukre karne ki himat dikhaaye modi

पाक के चार टुकड़े करने की हिम्मत दिखाएं मोदी : तोगड़िया

Mon, 18 Feb 2019 11:22 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 18 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
paak ke chaar tukre karne ki himat dikhaaye modi
file - फोटो : amarujala
हिंदुस्तान निर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि धारा 370  और 35 ए को हटाया जाना ही कश्मीर समस्या का हल है। कहा कि मोदी जी को पाकिस्तान के चार टुकडे़ करने की हिम्मत दिखानी चाहिए। तोगड़िया ने कैराना के जगनपुरा में अपने संगठन की एक जनसभा को संबोधित किया और शामली और बनत के शहीदों के यहां जाकर उनके परिवार को सांत्वना दी। 
विज्ञापन

तोगड़िया ने कहा कि धारा 370 और 35ए 24 घंटे में केंद्र सरकार को हटानी चाहिए। इनके हटने के के बाद ही कश्मीर की समस्या का समाधान निकलेगा। वर्ष 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे। अब उसके चार टुकड़े कर देने चाहिए। युद्ध में जितने सैनिक नहीं मारे जाते, उससे कहीं ज्यादा अघोषित युद्ध में मारे जाते हैं। यदि पाकिस्तान का नामोनिशान नहीं मिटाया तो हमारे देश के सैनिकों की भी सुरक्षा नहीं होगी। देश एक है, मोदी जी को हिम्मत दिखानी होगी। धारा 370 और 35 ए तो बिना युद्ध के ही समाप्त हो सकती है। हमारे संगठन ने इन मांगों को लेकर देश में एक हजार स्थानों पर धरने प्रदर्शन किए हैं। आगे भी इसे लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे। पीएम मोदी को सेना को पूर्ण अधिकार देकर पाकिस्तान के चार टुकड़े करने की हिम्मत दिखानी चाहिए। 
विज्ञापन

उधर, कैराना के जगनपुर में हिंदुस्तान निर्माण दल की सभा में तोगड़िया ने कहा कि पाकिस्तान की सरपरस्ती में आतंकवादी देश के वीर जवानों पर निरंतर हमला कर रहे हैं। पीएम देश की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल रहे हैं। पाकिस्तान हमारे सैनिकों पर लगातार हमले कर रहा है। उन्होंने मोदी से इस्तीफे की मांग की। तोगड़िया ने आगे कहा कि पाकिस्तान का मोस्ट फेवर नेशन का दर्जा समाप्त होना चाहिए। यह मांग उन्होंने पहले भी की थी। उनका कहना है कि इनके कारण पाकिस्तान हमारे देश से करोड़ों रुपये कमा रहा है, तो क्यों नहीं हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में गलत किया था, लेकिन इतना भी नहीं, उसने पत्थरबाजों के विरुद्ध केस तो दाखिल किए थे, लेकिन मोदी राज में हजारों पत्थरबाजों से केस वापस ले लिए गए। यह तो कश्मीर मुद्दे पर कांग्रेस से भी बुरे साबित हुए। तोगड़िया ने कहा कि 10 साल के बीच में कभी मनमोहन सिंह पाकिस्तान नहीं गए। प्रधानमंत्री मोदी बिना निमंत्रण के ही केक खाने चले गए। उन्होंने कहा कि सरकार सेना को पुरी आजादी दें और सारी नौटंकी बंद करें।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गन्ना किसानों का भुगतान नहीं कर पा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंडेला के ग्राम प्रधान मोतीराम ने की। इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय प्रवक्ता रेखा गुर्जर, डा. आनंद, राजीव पंवार चंडीगढ़, पूरण सिंह, रामानुज पटेल, सुरेंद्र सिंह चौहान प्रधान जगनपुर, दीपक वर्मा, मदन सिंह चौहान, प्रताप चौधरी, अजीत, आशीष, परीक्षित आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed