फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Overload dumper running like death at high speed

तेज रफ्तार में मौत बनकर दौड रहे अवरलोड डंपर

Thu, 27 Oct 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Overload dumper running like death at high speed
तेज रफ्तार में मौत बनकर दौड़ रहे अवरलोड डंपर
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। तेज रफ्तार से दिन रात दौड़ रहे अवरलोड डंपर से खतरा बना हुआ है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हसनपुर लुहारी-जलालाबाद लिंक मार्ग ओवरलोड डंपरों के कारण टूटना शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लिंक मार्ग से ओवरलोड वाहन बंद किए जाएं।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे हसनपुर लुहारी से होकर गुजर रहा है। फिलहाल इस हाईवे पर मिट्टी डालकर समतल करने का काम जारी है। नेशनल हाईवे की ओर से चरथावल क्षेत्र से मिट्टी का इंतजाम किया है। अब दिन भर मिट्टी से भरे ओवरलोड वाहन लुहारी जलालाबाद लिंक मार्ग से होकर हाईवे पर पहुंच रहे हैं। ओवरलोड डंपर कादरगढ़ पुलिस चौकी के सामने से गुजर रहे हैं। हसनपुर लुहारी बाईपास से आसपास के आधा दर्जन गांव के बच्चे इस रास्ते से ही स्कूल पहुंचते हैं। वहीं मार्ग से ये ओवरलोड डंपर तेज रफ्तार से मौत बनकर दौड़ रहे हैं। जिससे बच्चों को भी खतरा बना हुआ है। जिससे यह मार्ग टूटना शुरू हो गया है। साथ ही भविष्य में इसके और ज्यादा क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि लगभग एक महीने से इस मार्ग पर ओवरलोड डंपर मिट्टी ले कर दौड़ रहे हैं। जिसके कारण गांव का लिंक मार्ग खतरे में आ गया है।
बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द सड़क से ओवरलोड डंपरों को बंद नहीं किया गया तो सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएगी। जिसके बाद लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed