{"_id":"62853f78bc976b25c46d499b","slug":"outsourcing-company-did-not-reach-hearing-postponed-shamli-news-mrt5891665200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंची आउट सोर्सिंग कंपनी, सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहुंची आउट सोर्सिंग कंपनी, सुनवाई टली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। विद्युत कर्मचारी संघ के कर्मचारियों को मांगों को लेकर श्रमायुक्त के यहां हुई सुनवाई में आउट सोर्सिंग कंपनी नहीं पहुंची। जिसके चलते सुनवाई नहीं हो गई। अब अगली तिथि 27 मई निर्धारित की गई है।
विद्युत कर्मचारी संघ के कर्मचारी न्यूनतम वेतन और समय पर वेतन न दिए जाने की शिकायत पर बनत ट्रांजिट हॉस्टल में सहायक श्रमायुक्त संतोष कुमार अग्रहरि के कार्यालय में बुधवार को सुनवाई होनी थी। सहायक श्रमायुक्त कार्यालय से नोटिस जारी करके विद्युत कर्मचारी संघ और आगरा की आउट सोर्सिंग कंपनी थैक्स पावर को बुधवार को बुलवाया गया था, लेकिन कंपनी के अधिकारी नहीं पहुंचने से सुनवाई नहीं हुई। विद्युत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार विद्युत कर्मचारियों के साथ पहुंचे थे। अब सुनवाई के लिए अगली तिथि 27 मई निर्धारित की गई है।
सहायक श्रमायुक्त संतोष अग्रहरि ने बताया कि विद्युत कर्मचारियों का आगरा की थैक्स पावर कंपनी के साथ वेतन को लेकर विवाद है। सुनवाई के दौरान यह जांच की जाएगी कि कुशल, अकुशल और अर्द्धकुशल श्रेणी में कर्मचारियों को कितना न्यूनतम वेतन दे रही है और वेतन निर्धारित तिथि को दिया जा रहा है। पांच बिंदुओं पर 27 मई को सुनवाई होगी, उसके बाद फैसला सुनाया जाएगा।