फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Outside force will be deployed on Holi

होली पर बाहर की फोर्स रहेगी तैनात

Sun, 08 Mar 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Outside force will be deployed on Holi
शामली। जिले में होली के त्योहार पर शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा के लिए जिले के साथ ही बाहर का अतिरिक्त फोर्स भी तैनात रहेगा। जिला प्रशासन ने पुलिस मुख्यालय से तीन कंपनी पीएसी, 150 कांस्टेबल और 50 पीआरडी के जवानों की डिमांड भेजी है। जिले में 728 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए होली के त्योहार पर शांति एवं सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। होली पर शांति बनाए रखने के लिए सभी थानों में गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही है। जिले में शहर, कस्बे और गांवों में लगभग 728 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। होलिका की सुरक्षा के लिए उसके आसपास रहने वाले 10-10 लोगों की कमेटी बनाई गई है। गांवों में ग्राम प्रहरी को भी होली की सुरक्षा करने के निर्देश दिए गए है। गणमान्य लोगों से शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है। जिला पुलिस ने होली पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के लिए बाहर का अतिरिक्त फोर्स भी तैनात रहेगा। इसके लिए जिला पुलिस ने मुख्यालय से तीन कंपनी पीएसी, 150 हेडकांस्टेबल, कांस्टेबल और 50 पीआरडी के जवानों की डिमांड भेजी गई है। रविवार तक बाहर से फोर्स के जिले में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

40 जगह होलिका स्थल संवेदनशील चिह्नित
पुलिस प्रशासन ने जिले में कुल 728 स्थानों पर होने वाले होलिका दहन में मिश्रित आबादी वाले 40 स्थानों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है। शामली शहर, कैराना, झिंझाना, थानाभवन, कांधला और गढ़ीपुख्ता को भी संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इनमें अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों सर्किल में ड्रोन से होगी निगरानी
होली पर सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। हर सर्किल में ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की गई है। जिले की तीनों सर्किल शामली, कैराना और थानाभवन में एक-एक ड्रोन कैमरा रहेगा, जिससे अलग-अलग स्थानों पर लगातार निगरानी की जाएगी।

कोट
होली पर शांति एवं सुरक्षा के लिए जिले के अलावा बाहर का अतिरिक्त फोर्स भी तैनात रहेगा। पुलिस मुख्यालय से तीन कंपनी पीएसी, 150 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल की डिमांड भेजी गई है। इसके अलावा जिला स्तर से 50 पीआरडी के जवान की डिमांड भेजी गई है। होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। अगर किसी ने जिले का माहौल बिगाड़ने या शांति भंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुुमार श्रीवास्तव, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed