{"_id":"6a5e73dc3204247370057ed8","slug":"outrage-over-the-detention-of-several-mps-including-dimple-yadav-and-iqra-hasan-shamli-news-c-26-1-sal1001-170093-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सांसद डिंपल यादवए इकरा हसन सहित कई सांसदों को हिरासत में लेने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सांसद डिंपल यादवए इकरा हसन सहित कई सांसदों को हिरासत में लेने पर आक्रोश
Tue, 21 Jul 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
कैराना समाचार-दिल्ली के सांसद मार्ग थाने में बैठी डिंपल यादव और कैराना सांसद इकरा हसन-सांसद प्र
कैराना। पेपर लीक सहित छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के सांसदों ने सोमवार को मार्च निकाला। कैराना सांसद इकरा हसन सहित कई सांसदों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर सोशल मीडिया पर सपाइयों और समर्थकों ने नाराजगी जताई।
सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसी बीच समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व में कैराना सांसद इकरा हसन सहित 37 सांसदों ने छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर से संसद भवन की ओर मार्च निकाला।
मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने डिंपल यादव, इकरा हसन समेत आठ सांसदों को हिरासत में लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचाया। करीब एक घंटे बाद सभी सांसदों को छोड़ दिया गया। सांसद इकरा हसन ने कहा कि जंतर-मंतर की आवाज देश के करोड़ों युवाओं की उम्मीदों की आवाज है। छात्रों की मांगों का जवाब संवाद से दिया जाना चाहिए, दमन से नहीं।
विज्ञापन
इधर, इकरा हसन को हिरासत में लिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने नाराजगी जताई। सपा नेता महेश ,रशीद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह अपमान है...उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों और जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए।