फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Outrage over jaggery manufacturer from going to Haryana

गुड़ निर्माता को हरियाणा जाने से रोके जाने पर रालोद कार्यकर्ताओं मे उबाल - रालोद कार्यकर्ता का शामली मंडी में प्रदर्शन, एस

Tue, 31 Dec 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Outrage over jaggery manufacturer from going to Haryana
शामली नवीन मंडी में एसडीएम को ज्ञापन देते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
गुड़ निर्माता को हरियाणा जाने से रोकने पर आक्रोश
विज्ञापन

शामली। गुड़ निर्माता किसानों से शामली मंडी समिति द्वारा अवैैध वसूली के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री योगराज सिंह के नेतृत्व में शामली मंडी समिति कार्यालय पहुंचकर एसडीएम सदर संदीप सिंह को प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
रालोद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि गुड़ निर्माता किसानों से मंडी समिति द्वारा अवैध वसूली बंद नहीं हुई तो वह मुजफ्फरनगर व शामली जिले के किसानों को साथ लेकर रालोद कार्यकर्ता मंडी समिति कार्यालय के बाहर महापंचायत व धरना प्रदर्शन करके अवैध वसूली का विरोध करेंगे। मंगलवार को पूर्व मंत्री योगराज सिंह के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता माजरा रोड स्थित कार्यालय से शामली मंडी समिति कार्यालय में पहुंचे। भैंसवाल रोड नवीन मंडी स्थल पर रालोद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर और मंडी समिति के सभापति संदीप सिंह को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र और शामली जिले के ग्रामों से गुड़ निर्माता किसान अपने गन्ने से गुड़ को बनाकर हरियाणा राज्यों में बेचने के लिए ले जाते हैं। रालोद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि शामली मंडी समिति के सचिव द्वारा उनकी ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ कर अवैध वसूूली करते हैं। मंडी अधिनियम की धारा दो क में किसान को अपनी उपज को प्रदेश के बाहर बेचने की व्यवस्था की गई है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि गुड़ निर्माता किसानों से मंडी समिति द्वारा अवैध वसूली बंद नहीं हुई तो वह मुजफ्फरनगर व शामली जिले के किसानों को साथ लेकर रालोद कार्यकर्ता मंडी समिति कार्यालय के बाहर महापंचायत व धरना प्रदर्शन करके अवैध वसूली का विरोध करेंगे। एसडीएम सदर को ज्ञापन देने वालों में रालोद के जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र चेयरमैन, संजय शर्मा, विपिन कुमार, अकरम, सरताज, समेत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

अवैध कारोबारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई
शामली। शामली मंडी समिति के सचिव अरुण कुमार ने बताया कि किसानों की आड़ व्यापारी हरियाणा के जिलों में गुड़ बेचने के लिए ले जा रहे हैं। गुड़ के अवैध कारोबार के विरोध में शामली-मुजफ्फरनगर समेत कई मंडियों में हड़ताल रही थी। गुड़ के अवैध कारोबार के विरोध में जिला स्तरीय मंडल के अधिकारियों के निर्देश पर गुड़ का अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान किसानों को हरियाणा गुड़ बेचने के लिए भेजा जा रहा है। अवैध कारोबारियो के खिलाफ जुर्माना वसूली की जाएगी। बुढ़ाना और शाहपुर में मंडी के पास गुड का अवैध कारोबार करने वालों को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed