फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Outpost in-charge line present in meat case

मांस प्रकरण में चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Fri, 02 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge line present in meat case
मांस प्रकरण में चौकी प्रभारी लाइनहाजिर
विज्ञापन

जलालाबाद। जलालाबाद के चर्चित मांस प्रकरण में चौकी प्रभारी को कार्रवाई में लापरवाही करने का दोषी मानते हुए पुलिस अधीक्षक शामली ने लाइन हाजिर कर दिया है। कार्रवाई हिंदूवादी संगठनों के कड़े तेवर शांत करने की दिशा में भी देखा जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने मीडिया के समक्ष माना कि इस प्रकरण में चौकी स्तर से कार्रवाई में लापरवाही की गई है । उच्चधिकारियों से मामले को छिपाया गया। जिसके चलते पुलिस की छवि खराब हुई है। दोबारा सैंपलिंग की मांग पर खोदाई कराने पर उस स्थान पर मांस नहीं मिलने को भी पुलिस अधीक्षक ने गंभीर मामला मानते हुए कार्रवाई की। इस मामले की गहराई से जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। जलालाबाद में बड़े पैमाने पर गोकशी का धंधा चल रहा है। जिसमें पुलिस प्रशासन भूमिका भी लगातार सवालों के घेरे में रही है। संवाद
विज्ञापन

एसएसपी को दिया ज्ञापन
जलालाबाद में बढ़ती गोकशी की घटनाओं पर हिंदूवादी संगठनों ने नाराजगी जताते हुए एसपी से इस धंधे पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। विश्व हिदू परिषद जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह पुंडीर ने मांग की कि कस्बे में मीट की दुकानों की आड़ में कुछ लोग गोकशी का अवैध कारोबार चला रहे है। इसलिए कस्बे में मीट की दुकानों की भी नियमित जांच होनी चाहिए। साथ ही अवैध रूप से घरों मोहल्लों मे किया जा रहा अवैध कटान भी रोका जाना चाहिए। जलालाबाद में जिस प्रकार से मांस गायब कर दिया गया, उसकी भी जांच हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी से मिले विधायक
थानाभवन विधायक अशरफ अली ने एसपी अभिषेक झा से मिलकर गोकशों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने एसपी को बताया कि कस्बे में कुछ लोग गोकशी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते कस्बे व क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। स्थानीय स्तर पर पुलिस का रवैया भी इस मामले में गैर जिम्मेदार रहता है। जिसके चलते गोकशों के हौसले बढ़ रहे हैं। इन पर सख्ती से लगाम लगाई जाए। जिससे कस्बे का माहौल किसी भी सूरत में प्रभावित न हो। विधायक के साथ कस्बे के मुरारीलाल नारंग, राजू बजाज, राजेश सैनी, डॉ. सऊद हसन आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed