{"_id":"6402d1d474d7a114980c0864","slug":"outer-settlements-deprived-of-facilities-after-border-expansion-shamli-news-c-26-1-smrt1046-83-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सीमा विस्तार के बाद बाहरी बस्तियां सुविधाओं से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सीमा विस्तार के बाद बाहरी बस्तियां सुविधाओं से वंचित
Sat, 04 Mar 2023 10:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली, कैराना। कैबिनेट ने तीन अगस्त 2022 को कैराना नगर पालिका के सीमा विस्तार को मंजूरी दे दी थी। जिसके बाद पालिका का क्षेत्रफल 7.11 वर्ग किमी से बढ़कर 17.65 वर्ग किमी हो गया। लेकिन सात माह बीतने के बाद भी अभी तक पालिका में शामिल हुईं नई बस्तियां सुविधाओं से वंचित हैं।
- अप्रैल से आर्युपरी और ब्लाॅक काॅलोनी में निर्माण की संभावना
पिछले साल नगर पालिका ने सीमा विस्तार के बाद नगर सृजन योजना के तहत ग्राम पंचायत आर्यपुरी देहात और बाहरी बस्तियों में सड़क तथा नालियों के निर्माण के लिए शासन को एक करोड़ 93 लाख 49 हजार 855 रुपये के बजट का प्रस्ताव भेजा था। जिसमें से जनवरी के अंत में 85 लाख 70 हजार 967 रुपये की पहली किस्त आ गई है। नगर पालिका के लिपिक रविंद्र कुमार ने बताया कि होली के बाद आर्यपुरी देहात व ब्लाॅक काॅलोनी की सड़कों और नालियों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। दूसरी किस्त आने के बाद बाहरी बस्तियों में सड़कों और नालियों का काम शुरू किया जाएगा।
-
स्ट्रीट लाइटों व विद्युत लाइनों के लिए सर्वे जारी
पलिका में शामिल बाहरी बस्तियों में प्रकाश व्यवस्था और विद्युत लाइन बिछाने के लिए ईईएसएल/एसएलएनपी/एसीसी/यूपी द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। बाहरी बस्तियों में स्ट्रीट लाइटें लगाने व विद्युत लाइन बिछाने के लिए सर्वे के बाद शासन को डीपीआर भेजी जाएगी। शासन के बजट जारी करने के बाद प्रकाश व्यवस्था पर कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
- पेयजल के लिए 20 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी
पेयजल सप्लाई के लिए आर्यपुरी देहात, इस्लाम नगर व अफगानान में तीन वाटर हेड टैंक बनाए जाएंगे। पेयजल पाइप लाइन के लिए जल निगम द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद ही शासन को बजट प्रस्ताव भेजा जाएगा। आर्यपुरी में हसन स्टील फैक्टरी के पास और इस्लाम नगर में जहानपुरा रोड पर वाटर हेड टैंक के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। शासन से बजट आने के बाद ही कार्य शुरु कराया जाएगा।
- सफाई के लिए आया 22 लाख का बजट
नगर पालिका के लिपिक रविंद्र कुमार ने बताया कि जनवरी के अंत में शासन से सफाई के लिए 22 लाख का बजट आ गया है। जिसमें होली के बाद सफाई वाहनों की खरीद के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।
- ये है पालिका में शामिल होने वाली बस्तियां
कैराना नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद आर्यपुरी ग्राम पंचायत, ब्लाॅक काॅलोनी, बदलूगढ़, इस्लाम नगर, कांधला रोड, गुलशनगर, रहमत नगर, सुंदर नगर, झाड़खेड़ी रोड, खुरगान रोड को नगर पालिका में शामिल किया गया है।
- कोट
जनवरी में पालिका में शामिल बस्तियों के सड़क निर्माण और नाली निर्माण के लिए 85 लाख 70 हजार 967 रुपये का बजट आ गया है। साफ-सफाई के लिए शासन से 22 लाख रुपये आए हैं। होली के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। -इंद्रपाल पाल सिंह यादव, अधिशासी अधिकारी कैराना।