{"_id":"6851b96eca92bf20f30d8a54","slug":"outbreak-of-blight-disease-in-sorghum-crop-farmers-worried-shamli-news-c-26-1-sal1002-144017-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ज्वार की फसल में झुलसा रोग का प्रकोप, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ज्वार की फसल में झुलसा रोग का प्रकोप, किसान परेशान
विज्ञापन
चौसाना में झुलसा रोग से ग्रस्त ज्वार की फसल। संवाद
- फोटो : संवाद
झिंझाना। क्षेत्र में ज्वार की फसल पर पत्ती झुलसा रोग का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे किसान परेशान हैं। चौसाना व आसपास के गांवों के किसानों ने बताया कि उन्होंने कई प्रयास किए लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं मिला।
चौसाना गांव के किसान शमीम व सुधीर और टोडा गांव के अरविंद ने कहा कि उन्होंने अभी तक कई उपचार किए, लेकिन रोग खत्म नहीं हुआ। अगर ऐसा ही चलता रहा तो पशुओं के लिए चारा जुटाना भी कठिन हो जाएगा।
एडीओ कृषि विभाग ऊन के डॉ. संजय कुमार ने बताया कि यह रोग कवक से फैलता है और इसका प्रमुख कारण संक्रमित बीज या रोगग्रस्त मिट्टी होती है। इससे बचने के लिए बीजों को ट्राईकोडर्मा जैसे जैविक फफूंदनाशकों से उपचारित करना और भूमि शोधन करना जरूरी है। फिलहाल, रोकथाम के लिए डॉ. संजय कुमार ने सुझाव दिया कि किसान 12% कार्बनडिज्म + 63% मैनकोजेब की दवा का छिड़काव करें। यह दवा दो ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से घोलकर फसल पर छिड़की जाए। यह रोग की प्रगति को रोकने में प्रभावी साबित हो सकती है।