फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   OT started in district hospital, first operation done

Shamli News: जिला अस्पताल में ओटी शुरू, पहला ऑपरेशन हुआ

Mon, 19 Dec 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
OT started in district hospital, first operation done
जिला अस्पताल में ओटी शुरू, पहला ऑपरेशन हुआ
विज्ञापन

शामली। जिला अस्पताल में अब ऑपरेशन करने का कार्य शुरू हो गया है और सोमवार को पहला ऑपरेशन किया गया। वहां बाम गांव के एक युवक के हाथ की गांठ निकाली गई।
जिला अस्पताल को शुरू हुए कई वर्ष बीत गए थे, लेकिन आज तक भी वहां ऑपरेशन की व्यवस्था नहीं की थी। वहां ऑपरेशन थियेटर तो बना दिया गया था और स्वास्थ्य विभाग के पास सर्जन भी था, लेकिन वहां किसी भी तरह के उपकरण नहीं थे। सीएमएस डा. अंजू जोधा ने वहां ऑपरेशन कराने की कार्रवाई शुरू कर की। इसके लिए सभी तरह के उपकरण व दवाई की व्यवस्था कराई। सोमवार को सीएमएस ने ऑपरेशन के लिए डॉक्टर नरेश कुमार सैनी की ड्यूटी लगाई। वहां बड़ौत क्षेत्र के बाम गांव निवासी सागर (25) के हाथ में गांठ का ऑपरेशन किया।

सीएमएस डॉक्टर अंजू जोधा का कहना है कि अब जिला अस्पताल में ऑपरेशन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसके लिए स्टाफ की तैनाती कर दी गई। वहां एक डॉक्टर, दो स्टाफ नर्स, चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। यहां मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed