भागवत महापुराण कथा यज्ञ का आयोजन
शामली, कैराना। मानव चेतना केंद्र आश्रम में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ एवं शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को ग्राम ऊंचागांव में स्थित मानव चेतना केंद्र आश्रम में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान एवं शतचंडी महायज्ञ के आयोजन के मौके पर सुबह कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं, दोपहर में स्वामी विशुद्धानंद महाराज के शिष्य स्वामी ब्रह्म स्वरूपानंद महाराज ने बताया कि जो समय निकल जाता है, वह वापस आने वाला नहीं है। समय पर हमेशा ध्यान दीजिए। जिसके जैसे भाव होते हैं, उसे वैसा ही मिल जाता है। उन्होंने बताया कि जो मनुष्य माता देवी भागवत का पाठ करता है, उनका कल्याण हो जाता है। भक्ति से भाव प्रकट होता है। मनुष्य को शास्त्र पर विश्वास करना चाहिए। महाराज ने बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण कथा आगामी पांच नवंबर तक चलेगी। इसके समापन के मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद