फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Organization working for the upliftment and development of society

Shamli News: समाज के उत्थान और विकास के लिए कार्य कर रहा संगठन

Mon, 29 Jan 2024 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Organization working for the upliftment and development of society
शामली। उपाध्याय चेतना मंच सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि उपाध्याय चेतना मंच अराजनैतिक सामाजिक संगठन है, जो उपाध्याय समाज के उत्थान, विकास के लिए कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बनखंडी में अपने आवास पर आयोजित संगठन की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि समाज के कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए समाज के लोगों को गुमराह कर उनका उपयोग करना चाहते हैं। समाज ऐसे लोगों से सावधान रहे। उपाध्याय चेतना मंच संगठन के माध्यम से लगभग 26 वर्षों से समाज हित में संगठन कार्य कर रहा है। प्रदेश में जहां पर भी उपाध्याय समाज के लोगों का उत्पीड़न, अत्याचार होता है। वहीं चेतना मंच के सदस्य पहुंचकर उनकी सामाजिक और आर्थिक रूप से मदद करते हैं। इस अवसर पर बागपत से शामली पहुंचे कुश्ती विजेता देवा उपाध्याय को मेडल व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। देवा उपाध्याय ने नागपुर में अंडर 16 प्रतियोगिता में कुश्ती विजेता बनकर समाज व प्रदेश का नाम रोशन किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, प्रधानाचार्य मांगेराम उपाध्याय, कृष्णपाल, अशोक उपाध्याय, युवा जिलाध्यक्ष विकास उपाध्याय, जिलाध्यक्ष जसबीर उपाध्याय, आचार्य धर्मपाल भारद्वाज, प्रदेश सचिव सुरेंद्र उपाध्याय, दीपक, सुरेश, विपिन पुंडीर, कमल उपाध्याय, गंभीर उपाध्याय, पवन उपाध्याय, सतपाल उपाध्याय, जयपाल, ममतेश, सोनिया, रीना, कोमल, सोकिन्द्र, सुभाष, मुकेश पुनिया, राजेश, डॉक्टर राजेंद्र, अनिल आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता समाज सेवी सतीश उपाध्याय और संचालन सुरेश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed