फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Opposition to the proposal to release the dirty water of the drain in Shri Ram Sarovar

Shamli News: श्रीराम सरोवर में नाले का गंदा पानी छोडने के प्रस्ताव का विरोध

Sat, 04 Feb 2023 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the proposal to release the dirty water of the drain in Shri Ram Sarovar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। श्रीराम सरोवर में गंदे पानी के नाले छोड़ने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए श्रीरामलीला कमेटी मंडप पंचवटी रजि0 के द्वारा तहसील दिवस में आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि सरोवर में गंदा नाला खोलकर सनातन धर्म की सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।
श्रीरामलीला कमेटी मंडप पंचवटी रजिस्टर्ड के अध्यक्ष लोकेश गोयल ने संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को एक शिकायती पत्र सौंपा। लोकेश गोयल ने बताया कि नगर के कांधला उत्तरी परगना तालाब है। जिसका सरकार की महत्वपूर्ण योजना अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत चयन हुआ है। इस तालाब का महत्व इसलिए भी अधिक है कि इस तालाब को नदी मानकर वर्षों से रामलीला मंचन के दौरान श्री राम-लक्ष्मण व सीता को नाव में बैठाकर रामलीला मंचन के दौरान पार उतरने की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने इस तालाब को अमृत सरोवर के साथ भगवान श्रीराम का नाम जोड़कर श्रीराम अमृत सरोवर कर दिया है। जिसका शिलापट्ट भी मौके पर लगा है। आरोप है कि वर्तमान में कांधला देहात के प्रधानपति चमन सिद्दीकी इस तालाब में गंदे नालों का पानी उतारने की योजना बना रहे है। जबकि वर्तमान में अब तक नालों का पानी गंगेरू रोड से होते हुए पीर मकदूम शाह के पास स्थित तालाब में जा रहा था। तालाब में गंदा पानी जाने से समाज के लोगों की भावनाएं आहत होंगी। सांप्रदायिक उन्माद भड़कने की भी संभावना है। ऐसे में श्रीराम अमृत सरोवर तालाब में गंदा पानी को डालने के प्रस्ताव वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed