{"_id":"668078cbadd906293a0468d9","slug":"opposition-to-owaisis-praise-for-palestine-shamli-news-c-26-1-aur1003-123624-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ओवैसी के फिलिस्तीन की जय बोलने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ओवैसी के फिलिस्तीन की जय बोलने का विरोध
विज्ञापन
चौसाना। ऊन तहसील में शिव सेना ने दोपहर बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार मृदुला दुबे को दिया। इसमें सांसद ओवैसी द्वारा शपथ लेते समय जय फिलिस्तीन बोलने की घोर शब्दों में निंदा की गई है।
सहारनपुर मंडल के महासचिव बालिस्टर छाचियान के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। ज्ञापन में कहा गया है कि हैदराबाद सांसद असद्दुदीन ओवैसी ने संसद भवन में 18वीं लोकसभा की सदस्यता की शपथ लेते समय फिलिस्तीन की जय बोली है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ओवैसी का फिलिस्तीन प्रेम ओवैसी की जिहादी मानसिकता को दर्शाता है। ओवैसी ने कभी भी भारत माता की जय नहीं बोली है, जिससे पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। इस प्रकार से संसद का माहौल खराब करने, सभी भारत वासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने पर ओवैसी पर देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी संसद की सदस्यता रद्द की जाए। साथ ही जेल में डाला जाए ताकि कोई भविष्य में ऐसा न करे।
मंडल महासचिव मंडल सहारनपुर बालिस्टर छाचियान, विपिन चौहान, अमित कुमार, ब्लॉक प्रमुख ऊन ब्रजेश कुमार, अमरजीत, अंकित, विशाल, गोपाल, शुभम आदि मौजूद रहे।