{"_id":"6a2dab1d550338eb3508a2de","slug":"opposition-to-attempts-to-encroach-upon-the-land-designated-for-the-proposed-police-station-shamli-news-c-26-1-sal1002-167555-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: प्रस्तावित थाने की भूमि पर कब्जे के प्रयास का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: प्रस्तावित थाने की भूमि पर कब्जे के प्रयास का विरोध
Sun, 14 Jun 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
भूमि से अवैध् दिवार व भुमि को कब्जा मुक्त कारने को लेकर हगामा करते लोग
ऊन। कस्बे के बाईपास मार्ग स्थित प्रस्तावित थाने की भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास को लेकर शनिवार को सभासदों और कस्बावासियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर थाना दिवस में शिकायत दर्ज कराई।
कस्बे के बाईपास मार्ग पर स्थित खसरा संख्या 1242 की 0.2710 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में थाने के लिए आरक्षित है। आरोप है कि इस भूमि के पीछे एक कॉलोनाइजर कॉलोनी विकसित कर रहा है और प्लॉटों की कीमत बढ़ाने के उद्देश्य से बाईपास तक रास्ता निकालने के लिए आरक्षित भूमि पर दीवार बनाकर कब्जे का प्रयास किया गया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर पंचायत और राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से थाने की भूमि पर दीवार खड़ी की गई और लोगों के बिटोड़े तक नष्ट किए जा रहे हैं। हंगामे पर अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद जेसीबी चालक मशीन लेकर भाग गया और संबंधित लोग भी वहां से चले गए। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस दौरान सभासद दीपक कुमार, सरोज देवी, मीनू देवी, हरेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, ममता, संतोष, गीता, बबीता, कुसुम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।