{"_id":"6287e8059fd2c838ac51d7ef","slug":"opposed-to-being-called-on-summer-vacation-shamli-news-mrt5894634147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्मकालीन अवकाश में बुलाने पर का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्मकालीन अवकाश में बुलाने पर का किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शिक्षकों को विद्यालयों में बुलाए जाने का विरोध करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि इसके बदले उन्हें अर्जित अवकाश प्रदान किया जाए।
शुक्रवार को शिक्षक संघ ने डीआईओएस सरदार सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा कि माध्यमिक शिक्षकों को 20 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश मिलता है और शिक्षक इसके बदले अपने अर्जित अवकाश का त्याग करता है। अन्य सेवाओं के कर्मचारियों, अधिकारियों को अर्जित अवकाश प्रदान किए जाते हैं और उनका नकदीकरण भी होता है। शिक्षकों को कोई ऐसी सुविधा प्राप्त नहीं हैं।
शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार 21 मई से 30 जून को माध्यमिक विद्यालयों के लिए ग्रीष्मावकाश घोषित किया है, लेकिन अधिकारियों ने इसी अवधि में समर कैंप, सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, योग दिवस आदि के संबंध में आदेश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ज्ञापन में मांग की गई कि माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश में बुलाने जाने पर अर्जित अवकाश स्वीकृत किए जाए और अर्जित अवकाशों का नकदीकरण किया जाए। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री नीरज बेनीवाल, नितेश यादव, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।