फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Opportunity to improve the talent of Divyang: Tejendra Nirwal

दिव्यांगों की प्रतिभा निखारने का मिले मौका : तेजेंद्र निर्वाल

Fri, 04 Dec 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to improve the talent of Divyang: Tejendra Nirwal
शामली विकास भवन परिसर में दिव्यांग को ट्राई साईकिल देते सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल व डीएम जसजी? - फोटो : SHAMLI
शामली। विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर दिव्यांग सहायता शिविर में विधायक तेजेंद्र निर्वाल और डीएम जसजीत कौर द्वारा दिव्यांगों को व्हील चेयर, ट्राई साइकिल और बैसाखी वितरित की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नवीन विकास भवन परिसर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम जसजीत कौर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि दिव्यांग जनों की सेवा करना सबसे पवित्र काम है। ऐसे में दिव्यांगों की प्रतिभा निखारने के लिए मौका दिया जाए, ताकि उन्हें जीवन में कुछ करने का मौका मिले। डीएम ने कहा कि दिव्यांग कोरोना महामारी से बचें। मास्क, हैंड सैनिटाइजर आदि का इस्तेमाल करें। इस मौके पर जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी अशुंल चौहान ने बताया कि दिव्यांगों की समस्याओं का निदान हेतु प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक दूरभाष नंबर 8791491011 जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed