{"_id":"669d89e41bf534581f07f124","slug":"operators-are-putting-leaflets-in-their-name-along-with-rate-lists-at-shops-shamli-news-c-26-1-sal1002-124966-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दुकानों पर रेट लिस्ट के साथ अपने नाम के पर्चे लगा रहे संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दुकानों पर रेट लिस्ट के साथ अपने नाम के पर्चे लगा रहे संचालक
Mon, 22 Jul 2024 03:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
फल विक्रेता महमूद
शामली। सरकार के आदेश पर कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदार रेट लिस्ट के साथ अपने नाम के पर्चे लगा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें नाम लिखे पर्चे लगाने में कोई आपत्ति नहीं है। इससे किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी।
सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग पर पड़ने वाले सभी होटल, ढाबे, ठेले व रेहडे वालों समेत सभी तरह की खाद्य पदार्थों की दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा करने के साथ ही संचालकों को अपने व स्टाफ के नाम स्पष्ट रूप से अंकित करने के आदेश जारी किए हैं। सरकार के आदेश पर ढाबा होटल संचालक और रेहड़े ठेले वाले फल विक्रेता अपने नाम के पर्चे लगा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपने नाम अंकित करने पर कोई दिक्कत नहीं है।
सब्जी विक्रेता आशु का कहना है कि शनिवार को पुलिस और नगर पंचायत के कर्मचारी आए थे। उन्होंने अपनी दुकान पर रेट लिस्ट के साथ अपने नाम का पर्चा लगाने के लिए कहा था। उसने रविवार को सुबह से ही अपने नाम का पर्चा दुकान पर लगा दिया है। इसमें उसे किसी तरह की कोई एतराज नहीं है। इससे अब कोई नाम या पहचान छिपाने की बात नहीं कह सकेगा।
विज्ञापन
फल विक्रेता महमूद का कहना है कि उसने अपनी दुकान पर अपने नाम का लिखा हुआ पर्चा लगाया है। सरकार के जो भी आदेश है, उसे लेकर ही उन्होंने अपना नाम लिखा है। फल विक्रेता हसीन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करने के लिए तैयार है। पुलिस प्रशासन ने अपने नाम लिखा पर्चा लगाया है। उन्हें पर्चा लगाने में कोई दिक्कत नहीं है।