फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Operation of heavy vehicles on Kanwar route stopped from midnight

Shamli News: मध्यरात्रि से कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन बंद

Fri, 11 Jul 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Operation of heavy vehicles on Kanwar route stopped from midnight
बनत कलश में गंगाजल लेकर जाता ​शिव भक्त । संवाद
कांवड़ यात्रा: पुलिस-प्रशासन की तैयारी पूरी, पुलिस बल को डीएम-एसपी ने किया ब्रीफ
विज्ञापन

- कांवड़ ड्यूटी में सतर्क रहने और लापरवाही न बरतने की दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सावन मास की कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। बृहस्पतिवार रात 12 बजे से जिले में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। डीएम अरविंद चौहान व एसपी रामसेवक गौतम ने पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए कांवड़ ड्यूटी में सतर्क रहने और लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। शुक्रवार सुबह आठ बजे से पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है।
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। बृहस्पतिवार शाम को करनाल रोड स्थित बैंकट हॉल में डीएम व एसपी ने कांवड़ ड्यूटी में लगने वाले पुलिस बल को ब्रीफ किया। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना प्राथमिकता में है। सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी वर सजग व सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस अवसर पर एएसपी संतोष कुमार सिंह, सभी एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 12 बजे से भारी वाहनों का कांवड़ मार्ग पर संचालन रोक दिया गया है। भारी वाहनों को दूसरे परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। 14 जुलाई से हल्के वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी हल्के व भारी वाहन जिले में हरियाणा के करनाल से प्रवेश करेंगे। पानीपत की तरफ से सिर्फ कांवड़ यात्री व उनके वाहन ही जिले में आ सकेंगे। रूट डायवर्जन प्लान 24 जुलाई की मध्यरात्रि तक लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे से पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले को सेक्टर, जोन में बांटकर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा का खाका तैयार
जिले में शुक्रवार से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए जिले को सात सुपर जोन, 18 जोन और 51 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि प्रत्येक सुपर जोन में एएसपी स्तर के अधिकारी, जोन में सीओ और सेक्टर में निरीक्षक नोडल अधिकारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा में 1200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा तीन कंपनी पीएसी, तीन सीओ, एएसपी, निरीक्षक, उप निरीक्षक व पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। बाहर से भी अतिरिक्त पुलिस मांगा गया है।

कांवड़ मार्ग पर 23 वॉच टावर बनाए गए हैं, जिन पर 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी रहेगी। 151 स्थानों पर 617 सीसीटीवी लगाए गए हैं। कांवड़ियों की सुविधा के लिए कांवड़ मार्ग पर 70 स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं। कैराना और बिडौली यमुना नदी पर पहली बार एनडीआरएफ तैनात रहेगी ताकि स्नान करते समय अगर कोई कांवड़िया गहरे पानी में चला जाता है तो उसे तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला जा सकेगा।

बनत   कलश में गंगाजल लेकर जाता शिव भक्त  । संवाद

बनत कलश में गंगाजल लेकर जाता शिव भक्त । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed