फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Open shop sealed in Corona curfew

कोरोना कर्फ्यू में खुली दुकान सील, दो भाईयों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 25 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Open shop sealed in Corona curfew
कोरोना कर्फ्यू में खुली दुकान सील
विज्ञापन

शामली। कोरोना कर्फ्यू में प्रतिबंधित दुकानें खोली जा रही हैं। वीवी इंटर कालेज रोड पर लकड़ी का सामान बेचने की दुकान को सील कर दिया गया। पुलिस ने दो भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा पुलिस ने कई दुकानों को बंद कराया। सोमवार को बाजार में लोगों की उमड़ी भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया।
कोरोना कर्फ्यू में दैनिक उपयोग के वस्तु वाली दुकानों को खोलने की छूट की आड़ में कुछ दुकानदार प्रतिबंधित दुकानों को खोलकर ग्राहकों को सामान बेच रहे हैं। कुछ दुकानदारों ने प्रतिबंधित दुकानों पर किरयाना का कुछ सामान या सैनिटाइजर आदि रखकर बेचने की आड़ में दुकान खोल रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने इस तरह दुकान खोलने वाले दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए दुकानें बंद कराई। वीवी इंटर कालेज रोड पर रतन एंड संस के नाम से बांस, चाली, सीढ़ी, प्लास्टिक के ड्रम, फोल्डिंग और रस्सी और तिरपाल आदि सामान बेचने की दुकान का आधा शटर खोलकर ग्राहकों को सामान बेचने की सूचना प्रशासन को मिली। तहसीलदार अजय कुमार कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ग्राहकों को बाहर कर दुकान को सील करा दिया। इस मामले में कोतवाली में दुकान संचालक दो भाई कन्हैया और विनोद के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन व महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed