{"_id":"6a2c5ff05e3893dd830be2b5","slug":"oon-block-has-the-highest-number-of-voters-at-184-lakh-shamli-news-c-14-1-mrt1009-1215431-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ऊन ब्लॉक में सबसे ज्यादा 1.84 लाख मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ऊन ब्लॉक में सबसे ज्यादा 1.84 लाख मतदाता
Sat, 13 Jun 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
शामली। पंचायत चुनाव 2026 के लिए जारी अंतिम मतदाता सूची में ऊन ब्लॉक सबसे बड़ा चुनावी केंद्र बनकर उभरा है। जिले के पांचों विकास खंडों में ऊन ब्लॉक में सर्वाधिक 1 लाख 84 हजार 701 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं शामली ब्लॉक में सबसे कम 1 लाख 21 हजार 487 मतदाता दर्ज किए गए हैं। मतदाताओं की संख्या के आधार पर ऊन, थानाभवन और कैराना ब्लॉक पंचायत चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 7 लाख 49 हजार 45 मतदाता पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान 30 हजार 502 नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है।
ब्लॉकवार आंकड़ों पर नजर डालें तो ऊन ब्लॉक सबसे आगे है। यहां 71 ग्राम पंचायतों में 1,84,701 मतदाता हैं। दूसरे स्थान पर थानाभवन ब्लॉक है, जहां 50 ग्राम पंचायतों में 1,77,884 मतदाता पंजीकृत हैं। कैराना ब्लॉक में 1,35,670, कांधला ब्लॉक में 1,29,303 और शामली ब्लॉक में 1,21,487 मतदाता दर्ज किए गए हैं।