फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Only Rs 72.76 crore paid for new crushing season

नए पेराई सत्र का मात्र 72.76 करोड़ रुपये भुगतान

Tue, 16 Mar 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Only Rs 72.76 crore paid for new crushing season
शामली। नए पेराई सत्र के साढ़े चार माह में जिले की चीनी मिले 749 करोड़ 45 लाख रुपये का गन्ना किसानों से खरीद चुकी हैं। मगर 9.71 प्रतिशत यानी 72 करोड़ 76 लाख रुपये ही किसानों के खाते में भिजवा पाई है। नए सत्र में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने में ऊन मिल अव्वल, शामली मिल फिसड्डी रही है।
विज्ञापन

जिले की चीनी मिले किसानों का 2 लाख 60 हजार 89 हजार क्विंटल गन्ने की कुल खरीद चुकी है। किसानों से गन्ना खरीद में थानाभवन चीनी मिल 103 लाख 57 हजार क्विंटल खरीदने में प्रथम स्थान, दूसरे स्थान पर ऊन चीनी मिल ने 79 लाख 46 हजार क्विंटल खरीदा है। इसी प्रकार शामली चीनी मिल ने 77 लाख 88 हजार क्विंटल गन्ना खरीदा है। गन्ना विभाग के आंकड़ों की बात करें तो जिले की चीनी मिले किसानों से 749 करोड़ 45 लाख रुपये का गन्ना खरीद चुकी है। जिनमें शामली चीनी मिल पर 224 करोड़ 68 लाख रुपये, ऊन चीनी मिल 225 करोड़ 92 लाख रुपये, थानाभवन चीनी मिल 298 करोड़ 84 लाख रुपये शामिल हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक साढ़े चार माह में जिले की चीनी मिले किसानों का मात्र 72 करोड़ 76 लाख रुपये कर भुगतान कर पाई है। जिनमें नए सत्र में शामली चीनी मिल मात्र छह करोड़ एक लाख रुपये, ऊन मिल 48 करोड़ 29 लाख, थानाभवन मिल 18 करोड़ 46 लाख का कुल भुगतान कर पाई है। नए पेराई सत्र में जिले की नए पेराई सत्र में जिले की सभी चीनी मिलों पर 676 करोड़ 68 लाख बकाया है। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली चीनी मिल मात्र 2.67 प्रतिशत, ऊन मिल 21.38 प्रतिशत, थानाभवन चीनी मिल 6.18 प्रतिशत मिलाकर सभी चीनी मिले मात्र 9.71 प्रतिशत गन्ना भुगतान कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलों का आंकड़ा
मिले गन्ने की खरीद लाख क्विंटल भुगतान किया अवशेष भुगतान
शामली 77.86 6.01 218.67 करोड़ रुपये
ऊन 79.46 48.29 177.63 करोड़ रुपये
थानाभवन 103.57 18.46 280.38 करोड़ रुपये
कुल 260.89 72.76 676.68 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed