फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Only one examinee of singing music remained absent

दूसरी पाली में 11 केंद्रों पर 854 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Sat, 26 Mar 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Only one examinee of singing music remained absent
शामली। यूपी बोर्ड की परीक्षा शुक्रवार को जिले में 11 केंद्रों पर हुई। कुल पंजीकृत 892 में 854 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 38 छात्र अनुपस्थित रहे। इंटर की संगीत गायन की पहली पाली में हुई परीक्षा में एक विद्यार्थी पंजीकृत था, जो अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को जिले में 11 केंद्रों पर परीक्षा हुई। पहली पाली में सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक पब्लिक इंटर कालेज कैराना में इंटर की संगीत गायन की परीक्षा में एक विद्यार्थी पंजीकृत था, वह अनुपस्थित रहा। द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक परीक्षा हुई। इस पाली में इंटर की सामान्य आधारित विषय, कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र, कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल 891 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 854 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 37 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई और कोई विद्यार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

इंटर के 15 में से 14 छात्रों ने दी परीक्षा
यूपी बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन कैराना के दो परीक्षा केंद्रों पर इंटर के केवल 15 छात्रों की परीक्षा थी। लेकिन परीक्षा के दौरान एक छात्र अनुपस्थित रहा। पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहकम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनके कॉलेज पर इंटर के केवल एक छात्र की संगीत गायन की परीक्षा थी। लेकिन छात्र परीक्षा में उपस्थित नहीं हुआ। वहीं एसएन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के प्रबंधक रफाकत अली ने बताया कि उनके कॉलेज पर इंटर कृषि विज्ञान के 14 छात्रों की परीक्षा थी। सभी छात्र परीक्षा में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed