{"_id":"6050fa648ebc3e8c9376ab5e","slug":"only-nine-disposed-of-in-the-complete-solution-day-shamli-news-mrt5302711164","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में मात्र नौ का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में मात्र नौ का निस्तारण
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत सुनते अधिकारी।
- फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना/ऊन। जिले भर की तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 113 शिकायतों में नौ का मौके पर निस्तारण किया गया। शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया। उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों को फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई न बरती जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा 45 प्रार्थनापत्र निस्तारण हेतु आए। मौके पर मात्र दो ही शिकायतों का निस्तारण किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट कार्यालय के संयुक्त कार्यालय संग्रह नजारत भूलेख, चुनाव कार्यालय, आपूर्ति कार्यालय आदि संबंधित पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पटलों पर कार्यरत कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उधर, कैराना तहसील सभागार कक्ष में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 37 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से अधिकारियों द्वारा पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। ऊन तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 31 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।