फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Only four months more... the new building of the Collectorate will be ready

कलक्ट्रेट का नया भवन चार माह में हो तैयार

Thu, 17 Feb 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Only four months more... the new building of the Collectorate will be ready
शामली। कलक्ट्रेट के नए भवन का निर्माण अब अंतिम चरण में है। मार्च माह में स्ट्रक्चर पूरा होने के बाद फिनिशिंग का कार्य शुरू होगा। निर्माण एजेंसी का दावा है कि कलक्ट्रेट का संपूर्ण कार्य 30 जून तक पूरा हो जाएगा। जिसके बाद डीएम के समेत अन्य कार्यालय वहां शिफ्ट होंगे।
विज्ञापन

शामली जिले की स्थापना के के चार साल बाद गोहरनी गांव में वर्ष 2015 में नवीन कलक्ट्रेट कार्यालय के भवनों के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिली थी। दो साल बाद कलक्ट्रेट के भवनों के निर्माण कार्य के लिए शासन की व्यय वित्त समिति ने 29.59 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी थी। यह धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। नवीन कलक्ट्रेट के भवनों के कार्यालय में डीएम ब्लॉक, कोर्ट ब्लॉक, नजारत ब्लॉक, संयुक्त ब्लॉक का कार्य पूरा होना था, जो अब अंतिम चरण में है। अगले सप्ताह से कलक्ट्रेट परिसर में जाने के लिए सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा। राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता ब्रज बिहारी चाहर ने बताया कि 31 मार्च तक नजारत और संयुक्त कार्यालय ब्लॉक का लिंटर डाल दिया जाएगा। 30 जून तक नवीन कलक्ट्रेट कार्यालय का संपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

किश्तों में आती रही धनराशि, लटकता रहा निर्माण कार्य
11 साल पूर्व बसपा सरकार में शामली जिले का गठन हुआ। 2012 में अखिलेश यादव की सपा सरकार आई। कलक्ट्रेट का कार्य अधूरा रहा। वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। फिर भी नवीन कलक्ट्रेट कार्य पूरा नहीं हुआ। कलक्ट्रेट कार्यालय निर्माण के लिए करीब 10.41 करोड़ रुपये की छह साल पूर्व सात जुलाई 2015 में शासन से स्वीकृति मिली थी। प्रथम किश्त के रुप में चार करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई थी। कुल सात किश्तों में पूरा पैसा पिछले साल तक अवमुक्त हुआ। जिसके चलते निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट कार्यालय भवन में क्या होगा निर्माण
डीएम ब्लॉक में कार्यालय, डीएम कोर्ट, बैंक, स्टाफ रूम, समिति हॉल और एडीएम समेत चार कोर्ट रूम, प्रवेश लॉबी, नजारत, पार्किंग, विश्राम कक्ष, डीएम स्टेनो कक्ष, वेटिंग हॉल समेत विभिन्न विभागों के कार्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed