फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Only assurances are being given in the name of problem resolution.

Shamli News: समस्या समाधान के नाम पर मिल रहा केवल आश्वासन

Sun, 19 Apr 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 19 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Only assurances are being given in the name of problem resolution.
शामली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ​ ​शिकायत करते फरियादी । संवाद
शामली/ऊन। शासन के निर्देशों के बाद भी संपूर्ण समाधान दिवसों में लोगों की समस्याओं का समाधान होने के बजाए केवल आश्वासन ही मिल रहा है। एक से डेढ़ साल बाद भी फरियादी समस्या लेकर अधिकारियों के चक्कर ही लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील में गांव रसूलपुर गुजरान निवासी गांधी सिंह ने बताया कि खेत की चकरोड पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। कई बार पैमाइश भी हो चुकी है। डेढ़ साल में करीब 10 बार संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुका हूं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

गांव अंबेहटा याकूबपुर निवासी महमूद अली ने बताया कि लेखपाल ने गांव में अवैध रूप से किए गए निर्माण को पहले ध्वस्त कराए और फिर सांठगांठ कर उनके निर्माण करा दिए। इस मामले में वे एक साल से कई बार शिकायत कर चुके लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बधेव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव के तालाब पर अवैध कब्जा कर निर्माण किए गए हैं। उन पर जुर्माना भी हो चुका है, लेकिन आज तक अवैध कब्जे न हटने से तालाब की सफाई नहीं हो पा रही है। वह एक साल में कई बार शिकायत कर चुका है, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ।
ऊन तहसील में आई विधवा संतोष देवी ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और वह मजदूरी कर भरण पोषण करती है। उसके देवर ने उसके ससुर से मरने से पहले धोखे से पूरे मकान की वसीयत करा ली। जबकि तीनों पुत्रों का बराबर हिस्सा होना था। उसने व उसके दूसरे दिव्यांग देवर ने कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
टोडा निवासी पुष्पा शर्मा व आधेराम ने बताया कि 13 वर्ष पूर्व उन्हें भूमि का पट्टा हुआ था, जिस पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है, जिसकी शिकायत कई बार तहसील दिवस में कर चुके है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। सभी विभागीय अधिकारियों को फरियादियों की शिकायतों का समय पर गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतों का समय पर समाधान न करने वाले अधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।



- अरविंद कुमार चौहान, डीएम।


तीनों तहसील में 93 शिकायतों में से केवल आठ का हुआ निस्तारण
शामली/कैराना/ऊन। जिले की तीनों तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 93 शिकायतें आई, जिनमें मात्र आठ शिकायतों का निस्तारण मौके पर हो सका। बाकी शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए गए।
कैराना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अरविंद कुमार चौहान ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं का समय से गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान फरियादियों के 37 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें मात्र तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएफओ जगदेव सिंह,एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, पीडी डीआरडीए प्रेमचंद, तहसीलदार कैराना मौजूद रहे।
सदर तहसील में सीडीओ विनय कुमार तिवारी के समक्ष 32 शिकायतें आईं, जिनमें दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस अवसर पर एसडीएम अर्चना शर्मा, तहसीलदार मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

ऊन तहसील में एडीएम सत्येन्द्र सिंह फरियादियों की शिकायतों को सुना। इस दौरान 24 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस अवसर पर एसडीएम ऊन संदीप त्रिपाठी, तहसीलदार ऊन आदि अधिकारी मौजूद रहें। इस खबर के आकर्षक व प्रभावी हेडिंग दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed